फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World first watch: कब और किसने बनाई थी दुनिया की सबसे पहली घड़ी? कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Sat, 12 Jul 2025 04:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

World First Watch History: दुनिया की सबसे पहली घड़ी को 'पोमैंडर वॉच ऑफ 1505' या 'वॉच 1505' के नाम से जाना जाता है। इसे जर्मन आविष्कारक पीटर हेनलेन ने बनाया था और उन्हें ही दुनिया का सबसे पहला घड़ी निर्माता माना जाता है।
विज्ञापन
कब और किसने बनाई थी दुनिया की सबसे पहली घड़ी? - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

World First Watch History: वर्तमान समय में घड़ी पहनना लोगों का शौक बन चुका है। आम से खास तक सभी घड़ी पहनना पसंद करते हैं। अभी बाजार में एक सामान्य से लेकर लग्जरी घड़ियां तक मिल जाएंगी। हालांकि, एक समय ऐसा था, जब सिर्फ कुछ गिने-चुने और अमीर लोगों के पास ही घड़ियां हुआ करती थीं। उस समय वो घड़ी पहनना अपनी शान समझते थे। क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे पहले घड़ी किसने बनाया था और वो घड़ी कैसी दिखती थी? हम आपको अपनी खबर में उस घड़ी के बारे में कुछ बात बताएंगे, जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 

विज्ञापन


दुनिया की सबसे पहली घड़ी को 'पोमैंडर वॉच ऑफ 1505' या 'वॉच 1505' के नाम से जाना जाता है। इसे जर्मन आविष्कारक पीटर हेनलेन ने बनाया था और उन्हें ही दुनिया का सबसे पहला घड़ी निर्माता माना जाता है। पीटर हेनलेन ने इस घड़ी को करीब 520 साल पहले यानी 1505 में बनाया था।

किसी सेब के आकार की पोमैंडर घड़ी आखिर कैसे दुनिया के सामने आई, इसकी कहानी भी बड़ी ही दिलचस्प है। कहा जाता है कि साल 1987 में घड़ी बनाने वाले एक युवक ने लंदन के कबाड़ी मार्केट से 10 पाउंड यानी आज के हिसाब से करीब 947 रुपये में पोमैंडर को खरीदा था, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि वो दुनिया की सबसे पहली घड़ी है। उसने उस घड़ी को कई वर्षों तक अपने पास रखा और फिर साल 2002 में उसने उसे किसी और को बेच दिया। अब जिसने उस घड़ी को खरीदा, उसे भी इसकी कीमत नहीं पता थी, इसलिए उसने भी उसने भी उसे किसी और को बेच दिया। 
विज्ञापन


Viral Video: बिल्डिंग के ऊपर जा लटकी स्कूटी, लोग देख हुए हैरान, बोले- पक्का किसी लड़की का ही काम होगा

आखिरकार जब पोमैंडर घड़ी एक शोध करने वाले युवक के हाथ लगी, तब जाकर इसे दुनियाभर में पहचान मिली। उस घड़ी पर उसे बनाने का साल भी लिखा हुआ था और उसपर उसके आविष्कारक पीटर हेनलेन का हस्ताक्षर भी था। बताया जाता है कि यह घड़ी पीटर हैनलैन की निजी घड़ी थी, जिसे वो हमेशा अपने पास रखते थे। 

Zara Hatke: इस राज्य के आवारा कुत्ते खाएंगे ''चिकन बिरयानी'', जानिए सरकार ने क्यों लिया ये फैसला

दुनिया की सबसे पहली घड़ी की खास बात यह है कि यह कॉपर (तांबा) और सोने से बनी है। आज के समय में इस घड़ी की कीमत 50 से 80 मिलियन डॉलर यानी करीब 381 करोड़ रुपये से 611 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है। यह अनुमान साल 2014 में अमेरिका के मशहूर 'एंटीक वीक मैगजीन' ने लगाया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें