फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4600 साल पुराना मिस्र का वो पिरामिड, जिसकी बनावट है सबसे अलग और बेहद ही खास

Sat, 28 Dec 2019 12:54 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सम्राट स्नेफ्रू का लेयर्ड पिरामिड - फोटो : Social media
मिस्र के डाशूर का लेयर्ड पिरामिड या रॉम्बोइडल पिरामिड कहा जाने वाला ये पिरामिड 2600 ईसा पूर्व में सम्राट स्नेफ्रू ने बनवाया था, जिसे 54 डिग्री कोण के साथ डिजाइन किया गया है। मिस्र में लेयर्ड पिरामिड के निर्माण को विकास का एक अनूठा उदाहरण कहा जाता है। ये ऐसी मिट्टी से बना है जो स्थिर नहीं रह सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
सम्राट स्नेफ्रू का लेयर्ड पिरामिड - फोटो : Social media
ये पिरामिड मुलायम और पानी के बहाव में आने वाली मिट्टी पर बनाया गया था जिस पर उसके टिके रहने और उसे दोबारा बनाए जाने की समस्याएं हुई। पिरामिड को 45 मीटर से 43 डिग्री कोण की शक्ल देकर कम किया गया और इस समस्या का समाधान निकाला गया। 
विज्ञापन

3 of 5
सम्राट स्नेफ्रू का लेयर्ड पिरामिड - फोटो : Social media
डाशूर के पुरातत्व संबंधी परिसर में रेड पिरामिड और लेयर्ड पिरामिड स्थित है। लेयर्ड पिरामिड का कोणीय आकार रेड पिरामिड के उलट है जबकि दोनों ही डाशूर में मौजूद हैं। 

4 of 5
लेयर्ड पिरामिड के अंदर मौजूद गुफा - फोटो : Social media
पर्यटक पिरामिड की 79 मीटर तक एक संकीर्ण सुरंग में जा सकते हैं, जिसकी गहराई में दो कैमरे भी लगे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लेयर्ड पिरामिड से निकली ममी - फोटो : Social media
पिछले साल पिरामिड में से खुदाई के दौरान निकली ममी, मुखौटों और औजारों को पुरातत्वविज्ञान ने प्रदर्शन के लिए रखा हुआ है। मिस्र में पैसा कमाने के लिए पर्यटन एक महत्वपूर्ण जरिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें