सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंटरनेट पर वायरल हो रहे दो वीडियो में अलग-अलग महिलाओं को कैब ड्राइवरों से बदतमीजी करते हुए देखा गया। एक महिला ने तो हद ही पार कर दी। गाली-गलौज के बाद ड्राइवर के मुंह पर थूक दिया। इन वीडियो ने इंटरनेट पर तूफान खड़ा कर दिया है, और अब लोग इन महिलाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि एक महिला कैब की पिछली सीट पर बैठते ही ड्राइवर पर बरस पड़ती है। इसका कारण केवल यह था कि वह ड्राइवर 7 मिनट लेट था। महिला पहले तो नाराजगी जाहिर करती है, लेकिन धीरे-धीरे उसकी भाषा गाली में तब्दील होने लगती है।
महिला ने ड्राइवर के साथ की बदतमीजी
वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि वह महिला कहती हैं "जब हम लेट होते हैं तो तुम हर मिनट के दो रुपये काट लेते हो, लेकिन जब तुम लेट होते हो तो कुछ नहीं?" ड्राइवर ने समझाने की कोशिश की कि ट्रैफिक की वजह से देर हुई, लेकिन महिला ने उसकी एक नहीं सुनी। उल्टा, वह और ज्यादा अपमानजनक बातें कहने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि महिला ने ड्राइवर के मुंह पर थूक दिया और ताने मारते हुए बोली ,"तू तो पूरी जिंदगी ड्राइवरी करेगा, अपने बच्चों को भी ड्राइवर बना देना।"
वीडियो को मिले इतने लाइक्स
हालांकि, ड्राइवर ने इन सब में जो सबसे ज्यादा समझदारी का काम किया, वह यह था कि उसने तुरंत ही वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक कुल सात लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके और इसे छह हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। इस वीडियो को देखकर लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा है।
लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "बाहर से मॉडर्न, अंदर से जहरीली सोच। दूसरे यूजर ने कहा,"ड्राइवर को तुरंत उसकी राइड कैंसिल कर बाहर निकाल देना चाहिए था।" एक और यूजर ने लिखा "अगर ट्रैफिक में फंसने की वजह से कैब लेट हो जाए, तो क्या यह इस तरह की बदतमीजी को सही ठहराता है?" कई लोगों का कहना है कि महिला पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, कई लोग महिला को भारत में कैब बुक करने से बैन करने की मांग उठ रही है।