नंगे पांव साड़ी पहनकर 1600 मीटर दौड़ी महिला, होम गार्ड भर्ती की तैयारी का वीडियो वायरल
- फोटो : एक्स
वायरल: सोशल मीडिया पर एक महिला छाई हुई है, जिसके जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है। होमगार्ड भर्ती के दौड़ में महिला ने नंगे पांव, कड़ी धूप में साड़ी पहनकर 1600 मीटर की दौड़ पूरी की। इसके बाद तालियों से पूरा मैदान गूंज उठा। साड़ी पहनकर मैदान में दौड़ने वाली महिला का मकसद नौकरी के साथ अपने परिवार के उम्मीदों पूरा करना है।