फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 घंटे की फ्लाइट में सीट को लेकर हुआ बवाल, महिला की हरकत देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Thu, 22 Oct 2026 03:46 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: फ्लाइट में अपनी सीट छोड़ने से मना करने पर एक महिला यात्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला 10 घंटे से ज्यादा लंबी अंतरराष्ट्रीय उड़ान का बताया जा रहा है। सीट बदलने की मांग और महिला के इनकार के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है।
 
विज्ञापन
पति के पास बैठने की जिद में महिला ने किया कुछ ऐसा - फोटो : इंस्टाग्राम@ tomiko.harvey
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्लाइट में सफर करते समय हर कोई चाहता है कि उसे अपनी पसंद की सीट मिले ताकि लंबी यात्रा आराम से पूरी हो सके। लेकिन कई बार दूसरे यात्रियों की वजह से ऐसी स्थिति बन जाती है, जब लोगों को अपनी सीट बदलने के लिए कहा जाता है। कुछ लोग आसानी से तैयार हो जाते हैं तो कुछ अपनी बुक की गई सीट छोड़ने से साफ इनकार कर देते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक मामला चर्चा में है। यहां एक महिला ने अपनी सीट बदलने से मना कर दिया, जिसके बाद मामला इंटरनेट पर वायरल हो गया। अब लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन





पति के पास बैठना चाहती थी महिला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक यह मामला 10 घंटे से ज्यादा लंबी एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान का है। वीडियो शेयर करने वाली महिला यात्री के अनुसार उसके बगल में बैठी एक महिला ने उससे अपनी सीट बदलने का अनुरोध किया। वह अपने पति के पास बैठना चाहती थी, जो विमान में दो-तीन कतार आगे बैठे थे। इसके लिए उसने दूसरी महिला से सीट बदलने को कहा।

सोशल मीडिया पर खींचा लोगों का ध्यान
हालांकि, सीट बदलने का मतलब था कि वीडियो बनाने वाली महिला को अपनी पसंद की सीट छोड़कर बीच वाली सीट पर जाना पड़ता। लंबी यात्रा को देखते हुए वह ऐसा करने के लिए तैयार नहीं हुई। उसने साफ कह दिया कि वह अपनी सीट नहीं बदलेगी। इसके बाद सीट को लेकर दोनों यात्रियों के बीच हुई घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया।
विज्ञापन


सीट नहीं मिली तो शुरू हो गया ड्रामा?
वीडियो में महिला यात्री की प्रतिक्रिया को लेकर चर्चा हो रही है। इसे शेयर करने वाली महिला ने घटना को घंटे-दर-घंटे दिखाने की कोशिश की है। वीडियो सामने आने के बाद कई लोग इसे सीट बदलने से जुड़ा विवाद बता रहे हैं तो कुछ लोगों का ध्यान महिला की प्रतिक्रिया पर है। हालांकि, वीडियो के आधार पर घटना के हर पहलू की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती।

लोगों ने दी एडजेस्ट करने की सलाह
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है। कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर किसी पति-पत्नी को साथ बैठना है तो उन्हें टिकट बुक करते समय ही अपनी सीटों का ध्यान रखना चाहिए। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि यात्रियों को एक-दूसरे की परेशानी समझते हुए थोड़ा एडजस्ट करना चाहिए। हालांकि, लंबी उड़ान में बीच वाली सीट पर बैठना कई लोगों के लिए असुविधाजनक हो सकता है। अब सवाल यह है कि क्या किसी दूसरे यात्री की मदद के लिए अपनी आरामदायक सीट छोड़ देनी चाहिए या अपनी बुक की गई सीट पर बने रहना बिल्कुल सही है? इस वायरल वीडियो ने इसी मुद्दे पर बहस छेड़ दी है।

गंगा में आस्था के नाम पर ये क्या कर रहे हैं लोग? घाटों पर दिखने लगा कचरा; हरिद्वार की तस्वीरें बढ़ाएंगी चिंता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें