फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: महिला ने तोते को पहनाया डायपर, वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा, लोग बोले- तोते भी फैशन में हैं

Sat, 01 Nov 2025 02:37 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में साफ नजर आता है कि तोते की मालकिन बड़े प्यार से उसे डायपर पहना रही है। उसने टिश्यू पेपर से बड़ी ही क्रिएटिविटी के साथ एक छोटा-सा डायपर तैयार किया है और उसे तोते के शरीर पर आराम से फिट कर दिया है।

विज्ञापन
तोते ने पहना डायपर - फोटो : एक्स@AMAZlNGNATURE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ नया और मजेदार देखने को मिल ही जाता है। कभी कोई अनोखा टैलेंट लोगों को हैरान कर देता है तो कभी किसी जानवर की हरकत देखकर लोग हंसी से लोटपोट हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसे देखकर आप भी मुस्कुरा उठेंगे। दरअसल, इस वीडियो में एक तोता दिखाई देता है, जो बच्चों की तरह डायपर पहने हुए है। आपने अब तक बच्चों को तो डायपर पहने देखा होगा, लेकिन किसी तोते को डायपर पहने देखना वाकई पहली बार है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तोते की मालकिन ने उसे बहुत प्यार से डायपर पहनाया हुआ है। उसने टिश्यू पेपर से एक छोटा सा डायपर बनाया है और उसे तोते पर पहनाया है। इतना ही नहीं जब वह डायपर गंदा हो जाता है तो मालकिन उसे बदल भी देती है। वो पुराने टिश्यू को फेंक कर नया टिश्यू पेपर लेती है और फिर उसे डायपर की तरह फोल्ड कर के तोते को पहना देती है। मजेदार बात ये है कि इस दौरान तोता बिलकुल शांत रहता है, जैसे उसे इस प्रोसेस की पूरी आदत हो। बल्कि वो तो डायपर पहनकर और भी खुश नजर आता है।



तोते को पहनाया गया डायपर
लोगों को ये नजारा काफी अनोखा लग रहा है क्योंकि आमतौर पर तोते को लोग बोलना सिखाते हैं या उसे किसी ट्रिक में ट्रेन करते हैं, लेकिन इस वीडियो में तो मालिक ने उसे बिल्कुल बच्चे की तरह ट्रीट किया है। तोता आराम से बैठा है, डायपर पहने हुए इधर-उधर घूम रहा है और कैमरे की तरफ देखता हुआ मानो पोज भी दे रहा है।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सिर्फ 48 सेकंड का है, लेकिन इसे अब तक 1.4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, करीब 38 हजार लोगों ने इस पर लाइक किया है और कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है। वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलीं। किसी ने मजाकिया लहजे में लिखा, "अब तो तोते भी फैशन में आ गए हैं", तो किसी ने कहा, "ये तोता तो डायपर कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बन सकता है।" एक यूजर ने तो ये भी लिखा कि "ये इंसान और जानवर के बीच की सबसे प्यारी दोस्ती है।" वहीं, कुछ लोगों ने तोते की समझदारी की तारीफ करते हुए लिखा कि "अगर पक्षियों को सही तरीके से ट्रेन किया जाए तो वो इंसानों की तरह सब कुछ सीख सकते हैं।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें