हाइवे पर राइफल लेकर दबंगई करती दिखी महिला, गाने पर डांस कर बनाई रील
- फोटो : x@suhailazad01
Viral Video: वर्तमान समय में लोग रील बनाने और वायरल होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ रील लोगों को इमोशनल कर देने वाली होती हैं, तो कई वीडियो को देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। अब इस बीच उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।
दरअसल, एक महिला ने एनएच-34 हाईवे पर रायफल के साथ दबंग स्टाइल में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में महिला बुंदेलखंडी गाने पर रायफल लेकर स्टाइलिश अंदाज में पोज देती नजर आ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला के हाथ में रायफल दिख रही है और उसके पीछे हाईवे पर गुजरते वाहन भी दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला का नाम शालिनी पांडेय है और वीडियो में खुद ही अपना नाम भी डाला है। वीडियो में UP-74, कन्नौज हाइवे कानपुर-दिल्ली लिखा हुआ है, जिससे जगह की पुष्टि होती है।
Viral Video: नई दुल्हन नेग लेने के लिए QR स्कैनर लेकर पहुंची, ससुराल वाले भी हुए हैरान, वीडियो हुआ वायरल
महिला के खुलेआम रायफल के साथ वीडियो पर अब पुलिस की नजर पड़ गई है। कन्नौज पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि रायफल लाइसेंसी है या नहीं। अगर है तो लाइसेंस किसके नाम पर है और महिला को यह हथियार कहां से मिला।
Viral Video: सास को कंधे पर उठाकर कांवड़ यात्रा पर निकली बहू, लोगों ने दे दिया 'कलियुग के श्रवण कुमार' का टैग
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @suhailazad01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दीदी की रील अलग है, फुल भौकाल के साथ हाईवे पर राइफल लहरा रही है। कन्नौज हाईवे पर माहौल बना है।