फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बड़े झूले से कई फीट ऊपर लटकी थी महिला, तभी फरिश्ता बनकर पहुंचा लड़का, जज्बे ने जीता लोगों का दिल

Wed, 13 Aug 2025 03:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में बड़े घूमते हुए झूले से एक महिला लटकी हुई दिख रही है। काफी देर तक वह झूले को पकड़कर लटकी रही है। काफी कोशिश करने के बाद महिला को सुरक्षित बचाया गया।
विज्ञापन
बड़े झूले से कई फीट ऊपर लटकी थी महिला, तभी फरिश्ता बनकर पहुंचा लड़का - फोटो : Instagram/cute_boy__munna__
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बड़े घूमते हुए झूले से एक महिला लटकी हुई दिख रही है। काफी देर तक वह झूले को पकड़कर लटकी रही है। काफी कोशिश करने के बाद महिला को सुरक्षित बचाया गया। इस दौरान थोड़ी सी चूक से महिला की जान जा सकती थी। छत्तीसगढ़ का वायरल वीडियो बताया जा रहा है। जहां पर एक मेले में यह हादसा हुआ। घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि जमीन से कई फीट ऊपर घूमते एक फेरिस व्हील (झूला) से महिला खतरनाक तरीके से लटकी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @cute_boy__munna__ नाम के अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है। इसने लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक महिाल झूले से लटकी रही है। फिर एक शख्स ने हिम्मत दिखाते हुए उसे से सहारा दिया और सुरक्षित झूले में बैठने में मदद की। 

वीडियो में आप देख सकते हैं झूले से लटकी महिला खुद को वापस पैसेंजर केबिन तक लाने का काफी कोशि करती है, जिसके झूला धीरे-धीरे नीचे आता है। कुछ सेकंड के लिए महिला प्लेटफॉर्म पर भी पहुंच जाती है, लेकिन वह जैसे ही प्लेटफॉर्म पर नीचे उतरना चाहती है कि झूला ऊपर जाने लगता है। 
विज्ञापन





Viral Video: यूपी के अस्पताल की OPD में डॉक्टर की जगह घुसा सांड, चबा-चबाकर खा डाले सारे कागजात, देखें वीडियो

इसी दौरान दूसरे केबिन से निकलकर एक शख्स झूले के उस केबिन की छत पर चढ़ जाता है, जिससे महिला लटकी है। इसके बाद उसका हाथ पकड़कर उसे सहारा देता है और दूसरे केबिन में बैठे लोग महिला के पैर को पकड़कर उसे अपनी तरफ खींचते हैं। 

Viral Video: छत पर ठुमक-ठुमककर रील बना रही थी लड़की, तभी फिसला पैर और गिरी नीचे, ले जाया गया अस्पताल

काफी कोशिश के बाद महिला धीरे-धीरे निचले केबिन में पहुंचती है। इस तरह बिना किसी चोट के महिला सुरक्षित तरीके से झूले के केबिन में बैठ जाती है। इस वीडियो को लोगों ने जमकर लाइक किया है और अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। जान बचाने वाले शख्स की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें