फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: विदेशी समझकर लड़की ने की ठगने की कोशिश, फिर जो हुआ उसे देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Mon, 13 Apr 2026 01:12 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video:  वीडियो में एक विदेशी शख्स मनमाने दामों पर जुलरी स्कैम के बारे में बताता नजर आता है। जिसमें एक लड़की उसको कैसे सस्ती जुलरी को महंगे रेट में बेचने की कोशिश करती है।
विज्ञापन
स्ती चीज को महंगे रेट में विदेशी को चिपका रही थी महिला - फोटो : @whichchris_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: किसी भी वस्तु को खरीदने से पहले उसकी अनुमानित कीमत का पता लगाना बेहद जरुरी होता है। भारत में हर चीज खरीदते वक्त लोग मोलभाव करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि, विदेशी जो भारत घूमने आते हैं, ये सब कैसे करते होगे, क्या उन्हें चीजों के असली दाम पता होते हैं? सोशल मीडिया पर विदेशियों के साथ मोलभाव स्कैम का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की विदेशी शख्स को मनमाने दामों पर सस्ती जुलरी को महंगे रेट में बेचने की कोशिश करती है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक लड़की विदेशी शख्स (क्रिस रोड्रिग्ज) को जुलरी बेचने की कोशिश करती है। क्रिस, लड़की से पूछते हैं कि पीकॉक नेकलेस कितने का है? इस पर वो जवाब देती है 400 रुपये, पर उन्हें विश्वास नहीं होता है। फिर वो बगल में खड़े आइसक्रीम वाले से कहते हैं, ये कीमत सही है? वो कुछ नहीं कहता है, इस पर क्रिस कहते हैं कि मदद कर दो, मैं आइसक्रीम खरीद लूंगा। इस बात पर वो मुस्कुराता रहता है। 

Viral Video: नकल रोकने के लिए ट्यूशन टीचर ने अपनाया अनोखा तरीका, सड़क किनारे बैठाकर करा दी परीक्षा
विज्ञापन


इसके बाद बगल में खड़ी दो लड़कियां क्रिस की मदद के लिए आगे आकर कहता हैं कि, ये तो सिर्फ 100 का है। इस पर जुलरी बेचने वाली लड़की कहती है, ऐसा क्यों कर रही, मेरा रेट क्यों खराब कर रही?  फिर क्रिस लड़की को नेकलेस 200 में देने के लिए कहते हैं। क्रिस नेकलेस खरीद भी लेते हैं, लेकिन फिर लड़की उनके पीछे पड़ जाती है कि और भी खरीदारी कर लो। वो काफी दूर तक क्रिस के पीछे ही पड़ी रहती है, जो काफी परेशान करने वाला सीन होता है।
 
वीडियो को क्रिस रोड्रिग्ज ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, भारत में ठगी का शिकार होना। मजबूरी में अक्सर लोग ये काम करते हैं। पैसे कमाने की जुगत में वो घंटों सड़क पर खड़े रहते हैं। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि वो विदेशियों के साथ धोखा करें। उनको मनमाने दामों पर जुलरी बेचें। 

 

हमें भारत घूमने आए विदेशियों के साथ सम्मानजनक, मददगार और अतिथि देवो भव: की भावना से व्यवहार करना चाहिए। उनसे चीजों पर उचित मूल्य वसूलने चाहिए और अगर वे कुछ न भी खरीदे तो भी मुस्कुराकर व्यवहार करना चाहिए। अपनी सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखते हुए उन्हें सुरक्षा का अहसास कराएं, यह भारत की छवि के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

Viral Video: विदेशी जमीन पर भारतीय डांसर ने जीता दिल, भरतनाट्यम और हिप-हॉप का लगाया ऐसा तड़का, देखें वीडियो


Viral Video: जूट रस्सी की मदद से घड़े को बना दिया देसी फ्रिज, राजस्थानी महिला के जुगाड़ का वीडियो हुआ वायरल

विदेशी शख्स से गलत मोल भाव करने के इस वीडियो को अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। तो वही वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगे भड़क गए हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- मेरे पास तो इतना सब्र ही नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे परेशान करने वाला बताया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें