फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: धाकड़ महिला ने एक ही पंच में चोर का कर दिया काम तमाम, वीडियो देख लोग बोले- क्या चोर बनेगा रे तू

Wed, 15 Oct 2025 05:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर दो महिलाएं विपरित दिशा में जा रही हैं, तो वहीं एक शख्स सड़क किनारे बैठकर फोन पर बात कर रहा है। 
 
विज्ञापन
धाकड़ महिला ने एक ही पंच में चोर का कर दिया काम तमाम - फोटो : X@Vrmakshay1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Woman beats thief viral video: अक्सर महिलाओं को चोर कमजोर समझकर आसानी से निशाना बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कभी-कभी उनका दांव उल्टा पड़ जाता है और महिला चोर पर भारी पड़ जाती है। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखने को मिला है कि एक महिला ने चोरी की कोशिश करने वाले शख्स को अकेले ही सबक दिखा देती है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, पता नहीं चल पाया है कि यह घटना कहा की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर दो महिलाएं विपरित दिशा में जा रही हैं, तो वहीं एक शख्स सड़क किनारे बैठकर फोन पर बात कर रहा है। 

तभी अचानक एक चोर पीछे से आया और एक महिला का बैग छीनने लगता है, लेकिन महिला ने तुरंत समझदारी दिखाई और पलभर में चोर को जमीन पर गिरा देती है। लोग यह देखकर हैरान रह गए कि एक नाजुक दिखने वाली महिला इतनी ताकत और सूझबूझ भी दिखा सकती है। 
विज्ञापन


 

Video: शिकार के लिए शेरनी और तेंदुए में हुई भीषण लड़ाई, 11 सेकेंड में पता चल गया बॉस कौन है, वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Vrmakshay1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। क्या गुंडा बनेगा रे तू क्यों छेड़ता है पराई औरत को भुगतो अब। वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर पीछे से महिला का बैग छीनने की कोशिश करता है, तभी महिला पीछे पलटती है और चोर को पहले बैग से दो बार मारती है। इसके बाद एक पंच मारती है, जिसके बाद तोर धाराशायी हो जाता है। 

Viral Video: बच्चे को थप्पड़ मारने और झकझोरने पर भड़के पिता, महिला टीचर की जमकर की पिटाई, वीडियो वायरल

इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि सैकड़ों लोगों ने इस लाइक किया है। एक शख्स ने लिखा है, यहां पर तो लेने के देने पड़ गए। एक अन्य शख्स ने लिखा है, ऐसे मनचलों का ऐसा इलाज होना चाहिए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें