फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: छत से मां ने बच्चे को फेंक दिया नीचे, फिर पापा ने जो किया वो देखकर करेंगे तारीफ, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 28 Aug 2025 02:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वायरल वीडियो में घर की छत पर खड़ी कुछ महिलाएं नजर आ रही है। पहले लगता है कि शायद वह नीचे कुछ देख रही है, लेकिन कुछ पल में ऐसा कुछ होता है, जो बेहद हैरान करने वाला है। 
विज्ञापन
छत से मां ने बच्चे को फेंक दिया नीचे, फिर पापा ने जो किया वो देखकर करेंगे तारीफ - फोटो : Instagram/rjkhurk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर चौंकाने वाले वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इन वीडियो को लोग देखकर सोच पड़ जाते हैं। लोगों का सवाल होता है कि क्या ऐसा भी हो सकता है? अब इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसनें लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। साथ ही लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, वायरल वीडियो में घर की छत पर खड़ी कुछ महिलाएं नजर आ रही है। पहले लगता है कि शायद वह नीचे कुछ देख रही है, लेकिन कुछ पल में ऐसा कुछ होता है, जो बेहद हैरान करने वाला है। 

डराने वाला है वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला अपने छोटे बच्चे को हाथ में पकड़े हुए छत के किनारे खड़ी है। सबसे डराने वाली बात यह है कि वह बच्चे को एक हाथ से पकड़े हुए छत से नीचे की तरफ लटका रही थी। 
विज्ञापन

 


इसके बाज अचानक उसने अपने बच्चे को छत से नीचे खड़े एक आदमी की तरफ फेंक देती है। वह आदमी पहले से ही अपनी बाहें फैलाए तैयार खड़ा था। बच्चे के गिरने पर वो उसे सही समय पर पकड़ने में कामयाबी मिल जाती है। 

Viral Post: मोबाइल शॉप ने लीक की लड़की की प्राइवेट वीडियो,परिवार ने बातचीत की बंद, अब सोशल मीडिया पर मांगी मदद

तेजी से हो रहा वायरल

यह देखकर लोग हैरान हो गए। हालांकि, वीडियो कब और कहां का है। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

करोड़ों लोगों ने देखा वीडियो

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @rjkhurki नाम के अकाउंट से शेयर किया जो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर लोग नाराजगी जता रहे हैं। 

Viral News: बंदर ने शख्स से नोटों की गड्डी छीनकर उड़ाए पैसे, 80 हजार रुपये हवा में उड़े, लोगों ने खूब की लूट

एक शख्स ने लिखा है कि यह बिल्कुल भी मजाकिया नहीं है, क्योंकि बड़ा हादसा हो सकता था। एक अन्य ने कहा कि ब्लिंकिट भी शर्मा जाए ऐसी बालकनी डिलीवरी देखकर।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें