फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: महिला ने पोता इतना मेकअप की एयरपोर्ट पर लगी मशीन भी नहीं पहचान पाई, फिर जो हुआ छूट जाएगी हंसी

Sat, 31 May 2025 05:09 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एयरपोर्ट के सुरक्षा चेकपॉइंट पर अपनी बारी का इंतजार कर रही है। जैसे ही वह फेस रिकग्निशन मशीन के सामने जाती है, मशीन उसे पहचानने में असमर्थ रहती है क्योंकि उसका चेहरा पासपोर्ट की तस्वीर से मेल नहीं खा रहा था।
विज्ञापन
महिला को मेकअप करना पड़ा भारी - फोटो : इंस्टाग्राम @naughtyworld
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो या तो लोगों को हंसी में डाल देता है या फिर चौंका देता है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें एक महिला को एयरपोर्ट पर पहचान संबंधी एक अलग दिक्कत का सामना करना पड़ा। दरअसल, महिला के चेहरे पर इतना भारी मेकअप था कि फेस रिकग्निशन मशीन उसका चेहरा पासपोर्ट की फोटो से पहचान ही नहीं पाई। हालांकि, बाद में उसे अपनी पहचान साबित करने के लिए मेकअप हटाना पड़ा। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एयरपोर्ट के सुरक्षा चेकपॉइंट पर अपनी बारी का इंतजार कर रही है। जैसे ही वह फेस रिकग्निशन मशीन के सामने जाती है, मशीन उसे पहचानने में असमर्थ रहती है क्योंकि उसका चेहरा पासपोर्ट की तस्वीर से मेल नहीं खा रहा था। इसकी वजह महिला द्वारा किया गया गहरा और गाढ़ा मेकअप था, जिसने उसकी असल पहचान को ढक लिया था।




महिला को हटाना पड़ा पूरा मेकअप
सिक्योरिटी स्टाफ ने जब देखा कि मशीन चेहरे को नहीं पहचान रही है तो उन्होंने महिला से अनुरोध किया कि वह कुछ मेकअप हटाए, ताकि उसकी असली पहचान स्पष्ट हो सके। इसके बाद महिला मेकअप हटाती है और जैसे ही उसका चेहरा सामने आता है, वहां मौजूद लोग और सुरक्षाकर्मी हंसने लगते हैं। महिला इस पर नाराज हो जाती है और गुस्से में इधर-उधर हाथ-पैर मारने लगती है।
विज्ञापन


लोगों ने वीडियो को किया खूब शेयर
आपको बता दें कि यह घटना चीन के शंघाई पुडोंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की बताई गई है। वहां मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि महिला ने ऐसा मेकअप किया हुआ था जैसा आमतौर पर दुल्हनों का होता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @naughtyworld नाम के अकाउंट से साझा किया गया है और इसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। साथ ही हजारों लोगों ने इसे पसंद भी किया है।

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी आए हैं। एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, “मेकअप का असर ऐसा कि मशीन तक धोखा खा गई।” वहीं, एक और यूजर ने कमेंट किया, “मशीन ने तो सही पहचाना कि असली चेहरा कौन सा है, वरना इंसान भी कंफ्यूज हो जाते।” यह वीडियो जहां लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है, वहीं यह भी दिखा रहा है कि तकनीक के इस युग में भी मेकअप इतना प्रभावशाली हो सकता है कि वो डिजिटल पहचान को भी धोखा दे दे।








 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें