गांव की महिला ने कैलाश खेर के सैंयां गाने पर किया शानदार डांस
- फोटो : instagram
गांव की महिला का डांस वीडियो: सोशल मीडिया पर इन दिनों का एक महिसा का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। महिला के शानदार डांस ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। वीडियो में महिला मशहूर गायक कैलाश खेर के लोकप्रिय गीत सैंयां पर कथक के पारंपरिक स्टेप्स करती दिख रही है। शास्त्रीय नृत्य की खूबसूरत अदाओं और गीत की भावपूर्ण धुन के साथ महिला ने ऐसे तालमेल बिठाया है कि सोशल मीडिया पर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो में महिला बेहद सहज अंदाज में कथक की बारीकियों के साथ सैंयां गाने पर डांस करती दिख रही है। वीडियो में दिख रही महिला गांव की है, बिल्कुल देसी अंदाज में डास किया है। बारिश का मौसम है और महिला घर के सामने सड़क पर डांस कर रही है। उसके पीछे बैकग्राउंड में खेत नजर आ रहा है। पीछे बैकग्राउंड और आसमान में छाए उसके डांस की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
महिला के पैरों की थिरकन, हाथों की मुद्राएं और चेहरे के भाव डांस को बेहद खास बना रहे हैं। खासतौर पर गाने के भाव के साथ चेहरे के एक्सप्रेशन और हाथों की मुद्राओं का तालमेल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। पारंपरिक कथक शैली को आधुनिक सोशल मीडिया प्रस्तुति के साथ जोड़ने का यह अंदाज वीडियो को बेहद आकर्षक बना रहा है।
क्या है ब्रह्मांड का सबसे रहस्यमयी कण न्यूट्रिनो? जिसकी खोज करने वाले वैज्ञानिक को मिला फिजिक्स का नोबेल
कैलाश खेर की आवाज में सैंयां गाना पहले से ही अपनी भावुकता और सूफियाना अंदाज के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में इस गीत पर कथक की स्टाइल में डांस करना बेहद खूबसूरत लग रहा है। महिला ने डांस के दौरान कई ऐसे स्टेप्स किए हैं, जिनमें कथक की पारंपरिक झलक साफ दिखती हैं। संगीत की लय के साथ तालमेल बैठाकर डांस कर रही महिला की लोग तारीफ कर रहे हैं।
22 सेकेंड का खौफनाक वीडियो वायरल, पहाड़ी सड़क पर दौड़ रही थी कार, अगले ही पल 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी
वीडियो सामने आने के बाद लोग महिला के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने उसके एक्सप्रेशन, फुटवर्क और डांस की प्रस्तुति की तारीफ की। कुछ लोगों का कहना है कि महिला ने कथक और सूफियाना संगीत का ऐसा खूबसूरत तालमेल बिठाया है, जिसे बार-बार देखने का मन करता है। वीडियो से पता चलता है कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य आज भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने की क्षमता रखता है।