फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस में पुरुषों से आगे निकलने की मिली सजा, महिला साइकिलिस्ट के साथ हुआ ये व्यवहार

Sun, 10 Mar 2019 02:22 PM IST
पंखुड़ी सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
दुनिया में आए दिन ऐसे अजब गजब हादसे होते रहते हैं, जो सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि लोगों की प्रवित्ति कैसी होती जा रही है। हाल ही में हुई एक रेस प्रतियोगिता के दौरान एक महिला के साथ विचित्र व्यवहार हुआ। जो आश्चर्यचकित कर देने वाला है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
बेल्जियम में होने वाली महिलाओं की एक खास रेस को कुछ वक्त के लिए सिर्फ इसलिए रोक दिया गया क्योंकि इसमें शिरकत करने वाली निकोल हेनस्लमन पुरुष प्रतिस्पर्धियों के काफी नजदीक पहुंच गई थीं। ये रेस बीते शनिवार को हुई थी और इसका आयोजन ओमलूप हेट न्यूजब्लाद नाम की संस्था ने किया था।संस्था के रेस मार्शल ने निकोल को 35 किलोमीटर के बाद उस वक्त रोक लिया जब वो तेजी से बढ़त लेते हुए पुरुष प्रतिस्पर्धियों के पास पहुंचने वाली थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
हेनस्लमन की स्पीड को काफी तेज माना गया। इस रेस में शामिल होने वाले पुरुषों को महिलाओं से दस मिनट पहले ही आगे जाने दिया। इसके बावजूद 123 किलोमीटर की इस रेस में निकोल उनके काफी करीब आ गईं।जब निकोल को रोका गया तब वो महिला प्रतिभागियों से दो मिनट आगे निकल गईं थीं। उन्हें कहा गया कि वो कुछ देर इंतजार करें ताकि पुरुषों के लिए हो रही रेस में शामिल होने वाले आगे निकल सकें। 

4 of 5
- फोटो : instagram
साइकलिंग न्यूज नाम की वेबसाइट को निकोल ने बताया "हम देख सकते थे कि आगे पुरुषों की रेस में शामिल होने वाले एंबुलेंस थे। हमें पांच-सात मिनट तक रुकना पड़ा और इस कारण हमारे लिए मौके कम हुए।" इसके बाद जब महिला प्रतिभागी निकोल के नजदीक आईं तो उन्हें फिर से रेस शुरू करने की इजाजत दी गई लेकिन रुकने का खामियाजा निकोल को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : instagram
वो फिर अपनी पुरानी गति नहीं पकड़ पाईं और 74वें स्थान पर आईं। रेस में पहला स्थान चन्ताल ब्लैक को मिला।निकोल कहती हैं, "हम पुरुषों के काफी नजदीक थे इस कारण उनसे दूरी बनाए रखने के लिए हमें रोका गया।" लेकिन इसके बाद निकोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मजाक करते हुए लिखा, "शायद मैं और मेरे साथ की अन्य महिलाएं ज्यादा तेज थीं या फिर कहें कि पुरुष काफी स्लो थे।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें