नर्स ने उनसे पूछा, आपको पता है आज कौन सा दिन है और आप कहां हैं? किम ने जवाब दिया, ‘हां, यह साल 1980 है।’ जब किम से पूछा गया कि देश के राष्ट्रपति कौन हैं? किम ने जवाब दिया कि रोनाल्ड रेगन। सबसे पहले इस गड़बड़ी का एहसास तब हुआ, जब अस्पताल में एक अंजान शख्स उनकी ओर आया और उनका हाथ पकड़कर रोने लगा और किम उस शख्स को पहचान नहीं पा रही थीं। जबकि वह उनके पति डेविड थे।