फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: इंसानियत की मिसाल बनी महिला, सफाईकर्मी को चाय पिलाकर जीत लिया लोगों का दिल, देखें वीडियो

Tue, 16 Dec 2025 10:28 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वायरल वीडियो में महिला सादगी और सम्मान के साथ सफाईकर्मी को चाय देती नजर आती हैं। इसमें कोई दिखावा नहीं, बल्कि उनका व्यवहार पूरी तरह सहज और मानवीय दिखाई देता है।

विज्ञापन
सफाईकर्मी को चाय पिलाती दिखी महिला - फोटो : एक्स@Jimmyy__02
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में एक महिला एक सफाईकर्मी को चाय पिलाती हुई नजर आती हैं। देखने में यह एक बहुत छोटी सी बात लग सकती है, लेकिन इस छोटे से काम ने लोगों पर गहरा असर डाला है। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से फैल रहा है और लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बहुत ही सादगी और सम्मान के साथ सफाईकर्मी को चाय ऑफर करती हैं। न तो इसमें कोई दिखावा है और न ही किसी तरह की बनावट। महिला का व्यवहार पूरी तरह से सहज और मानवीय नजर आता है। सफाईकर्मी भी चाय लेते समय थोड़े झिझकते हुए लेकिन मुस्कुराते हुए दिखाई देते हैं। यह दृश्य दिल को छू लेने वाला है।



सफाईकर्मी को चाय पिलाती दिखी महिला
अक्सर समाज में सफाईकर्मियों को वह सम्मान नहीं मिल पाता, जिसके वे हकदार हैं। लोग उन्हें देखकर नजरें फेर लेते हैं या उनके काम को हल्के में ले लेते हैं। ऐसे में इस महिला की यह छोटी सी पहल एक बड़ा संदेश देती है। यह दिखाती है कि इंसान की पहचान उसके काम से नहीं, बल्कि उसके होने से होती है। सम्मान हर किसी का अधिकार है।
विज्ञापन


लोगों ने महिला के व्यवहारी की तारीफ की
वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। कई यूजर्स ने महिला की सोच और व्यवहार की तारीफ की। कुछ लोगों ने लिखा कि अगर हर इंसान ऐसा छोटा सा कदम उठाए, तो समाज काफी बेहतर बन सकता है। कई यूजर्स ने इसे इंसानियत की सच्ची मिसाल बताया। लोगों का कहना है कि ऐसे वीडियो उम्मीद जगाते हैं और सोच बदलने की ताकत रखते हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि आज के समय में जब लोग सोशल मीडिया पर सिर्फ दिखावा और नकारात्मकता फैलाते हैं, ऐसे वीडियो बहुत जरूरी हैं। यह हमें याद दिलाते हैं कि अच्छाई आज भी जिंदा है। कई लोगों ने कहा कि इस वीडियो ने उनका दिन बना दिया और उन्हें अच्छा महसूस कराया। इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं दिखाई गई है। न कोई भाषण है और न ही कोई लंबा संदेश। बस एक महिला और एक कप चाय है। लेकिन इसी सादगी में इसकी ताकत छुपी हुई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें