फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में मौत को छूकर निकला युवक, हाथी ने दो बार सीने पर रखा पैर, फिर भी जिंदा बचा बाइक सवार

Thu, 12 Nov 2026 11:23 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: उत्तराखंड के हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर एक जंगली हाथी ने सड़क पर गिरे बाइक सवार के शरीर पर दो बार पैर रख दिया। हैरानी की बात यह रही कि हाथी के जाने के बाद युवक खुद खड़ा हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
 
विज्ञापन
युवक के ऊपर दो बार रखा भारी पैर - फोटो : इंस्टाग्राम@rahuljoes
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय' यह कहावत आपने कई बार सुनी होगी, लेकिन उत्तराखंड के हरिद्वार में हुई एक घटना को देखने के बाद आपको भी इस पर यकीन हो जाएगा। यहां एक जंगली हाथी के पैरों तले दबने के बावजूद बाइक सवार की जान बच गई। हैरानी की बात यह है कि हाथी ने युवक के शरीर पर एक नहीं, बल्कि दो बार पैर रखा। इसके बाद भी युवक जिंदा बच गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार तड़के करीब चार बजे हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर नेपाली फार्म के पास हुई। वीडियो में सड़क किनारे डिवाइडर के पास एक बाइक गिरी हुई दिखाई देती है। वहीं, बाइक सवार युवक जमीन पर पड़ा नजर आता है। इसी दौरान वहां एक विशालकाय जंगली हाथी पहुंच जाता है। हाथी को अपनी तरफ आता देख आसपास मौजूद लोग भी घबरा जाते हैं।




युवक के ऊपर दो बार रखा भारी पैर
वीडियो में पीछे खड़ी एक कार से किसी व्यक्ति की घबराई हुई आवाज सुनाई देती है। वह बार-बार 'अरे बाप रे नहीं, नहीं, नहीं' कहता नजर आता है। इसी बीच हाथी जमीन पर पड़े युवक के पास पहुंचता है और उसके पेट और सीने के हिस्से पर अपना भारी पैर रख देता है। कुछ पल रुकने के बाद हाथी दोबारा युवक के शरीर पर पैर रखता है। इस दौरान युवक बिल्कुल शांत पड़ा रहता है। वह न तो चिल्लाता है और न ही हाथ-पैर चलाने की कोशिश करता है। आसपास मौजूद लोग भी हाथी को देखकर कोई ऐसी हरकत नहीं करते, जिससे वह घबरा जाए। कुछ सेकंड बाद हाथी युवक को छोड़कर आगे बढ़ जाता है। वह डिवाइडर पर लगी रेलिंग को पार करके जंगल की तरफ चला जाता है।
विज्ञापन


हाथी के जाते ही अपने पैरों पर खड़ा हुआ युवक
इस घटना में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह रही कि हाथी के जाने के बाद युवक खुद अपने पैरों पर खड़ा हो गया। जिस हाथी का वजन कई टन होता है, उसके दो बार पैर रखने के बाद भी युवक का जिंदा बचना लोगों को हैरान कर रहा है। हालांकि, वीडियो से युवक की चोटों या उसकी मेडिकल स्थिति के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस पूरी घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहे इस खौफनाक नजारे को देखकर लोग हैरान हैं। लाखों लोग इसे देख चुके हैं, जबकि तीन लाख 87 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। कमेंट सेक्शन में भी लोग युवक के बचने को किसी चमत्कार से कम नहीं बता रहे हैं। कुछ लोग उसकी सूझबूझ की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इस नजारे को देखकर अपनी हैरानी जाहिर कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें