फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: फ्लाइट में लड़कियों को देख रहा था पति, गुस्से में पत्नी ने सिर पर दे मारा लैपटॉप

Fri, 26 Jul 2019 05:00 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पत्नी ने फ्लाइट में पति के सिर पर मारा लैपटॉप - फोटो : Youtube
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, अमेरिका के मियामी में फ्लाइट में बैठी एक महिला अचानक अपने पति से झगड़ने लगी और जब पति वहां से उठकर जाने लगा तो उसने गुस्से में आकर उसके सिर पर लैपटॉप दे मारा। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना मियामी से लॉस एंजिलिस जाने वाली फ्लाइट में 21 जुलाई को घटी। महिला का नाम टिफनी मैकमोरे बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला किस तरह अपने पति पर चिल्ला रही है। 

बताया जा रहा है कि महिला अपने पति द्वारा खुद को नजरअंदाज किए जाने से नाराज थी और उसने बहस के दौरान पति को थप्पड़ भी मारा। हालांकि इस दौरान फ्लाइट अटेंडेंट ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन महिला लगातार चिल्लाए जा रही थी। पति ने भी उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वो नहीं मानी तो वो वहां से उठकर जाने लगा। इस बीच पत्नी भी अपनी सीट से उठ गई और उसके सिर पर लैपटॉप से मार दिया। 
विज्ञापन

यूट्यूब पर यह वीडियो को 22 जुलाई को पोस्ट किया गया था। तब से लेकर अब तक इसे 11 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें