फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: स्कूटी और बाइक के साइलेंसर में क्यों पाइप लगा रहे हैं लोग? इंटरनेट पर वायरल हुआ देसी जुगाड़

Thu, 09 Jul 2026 06:55 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: मानसून में बारिश के बीच सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि लोग अपनी स्कूटी और बाइक में छोटा पाइप लगाकर घूम रहे हैं। 
विज्ञापन
स्कूटी और बाइक के साइलेंसर में क्यों पाइप लगा रहे हैं लोग? - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: देशभर में मानसून पहुंच चुका है। इसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में सड़कों और गलियों में पानी भरने लगा है। पानी से भरी सड़कों पर कुछ स्कूटी और बाइक अजीब जुगाड़ के साथ चलते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो देखने को मिले हैं। इसमें स्कूटी और बाइक की साइलेंसर में एक पाइप लगा हुआ नजर आ रहा है। यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। 

विज्ञापन


बाकइ के साइलेंसर में पाइप क्यों लगवा रहे लोग? 

सोशल मीडिया पर यह जुगाड़ इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। लोगों के मन में सवाल है आखिर बाइक के साइलेंसर में छोटा पाइक क्यों लगा रहे हैं। मुंबई और सूरत के अलावा दिल्ली-एनसीआर में भी दिल्ली, गुड़गांव और नोएडा के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद पानी भर गया। ऐसे में बाइक और स्कूटी से चलने वाले लोगों के सामने मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। सड़कों पर थोड़ी सी भी वाटरलॉगिंग से छोटी गाड़ियां खराब हो जाती हैं। 

दरअसल, छोटी गाड़ियों के साइलेंसर काफी नीचे होते हैं। इसके कारण सड़क व गलियों में भरा हुआ पानी साइलेंसर के भीतर चला जाता है। गाड़ी भारी बारिश में बीच सड़क पर खड़ी हो जाती है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मुंबई जैसे शहर में मानसून के दौरान वाटर लॉगिंग की समस्या ज्यादा होती है। ऐसे में स्कूटी के साइलेंसर में पानी जाने से बचने के लिए लोगों ने यह जुगाड़ निकाला है हुआ है।
विज्ञापन

 

Viral: बाढ़ में फंसे लोगों के बीच पहुंच गए 900 जहरीले सांप! चीन का वायरल वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Eclipses in India: कब भारत में दिखेगा अगला सूर्य और चंद्र ग्रहण? एक होगा सदी का सबसे लंबा, जानिए तारीख  

Viral: बारिश में कर्मचारी ने मांगी छुट्टी तो मैनेजर बोला- ऑफिस आना पड़ेगा, शख्स ने दिया ऐसा जवाब कि हुआ वायरल  
 


साइलेंसर में एक छोटी सी पाइप लगाकर उसे ऊपर की तरफ कर देते हैं। इसके कारण जब स्कूटी का साइलेंसर डूब जाता है तो अंदर पानी नहीं जाता हैऔर गाड़ी चलती रहती है। इस वजह से ही मानसून में लोग साइलेंसर में पाइप लगा रहे हैं, क्योंकि, इससे धुआं निकलने में कोई समस्या नहीं आती है और बारिश का पानी भी अंदर नहीं जा पता है। सोशल मीडिया पर यह जुगाड़ तेजी से वायरल हो रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें