फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: दुनिया का ऐसा अनोखा देश जहां नहीं है एक भी सांप, जानिए आखिर क्या है वजह

Wed, 12 Nov 2025 06:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajab-Gajab: सांप की दुनियाभर में तीन हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं, जिनके काटने से इंसान की पलभर में मौत हो सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सांपों की 69 प्रजातियां ऐसी हैं, जो बेहद खतरनाक होती हैं।
विज्ञापन
दुनिया का ऐसा अनोखा देश जहां नहीं हैं एक भी सांप - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ajab-Gajab: सांप की दुनियाभर में तीन हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं, जिनके काटने से इंसान की पलभर में मौत हो सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सांपों की 69 प्रजातियां ऐसी हैं, जो बेहद खतरनाक होती हैं। इनमें 29 समुद्री सांप हैं, तो वहीं 40 जमीन पर रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


ब्राजील को सांपों के देश के तौर पर जाना जाता है, क्योंकि यहां पर दुनिया में सबसे ज्यादा सांप पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जो 'सांप विहीन' है यानी यहां एक भी सांप नहीं हैं। जी हां, आयरलैंड एक ऐसा देश है, जहां सांप हैं ही नहीं, लेकिन इसके पीछे की वजह जानेंगे तो आप और भी हैरान रह जाएंगे।
 

 

किंग कोबरा नहीं, ये है दुनिया का सबसे जहरीला सांप - फोटो : Adobe Stock
आयरलैंड में क्यों सांप नहीं है? यह जानने से पहले यहां की कुछ रोचक बाते हैं आपको बताते हैं। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि आयरलैंड में मानव जाति के होने के सबूत 12800 ई.पू. से भी पहले के हैं। इसके अलावा आयरलैंड की एक और खास बात है कि यहां एक ऐसा बार है, जो सन् 900 में खुला था और यह आज भी चल रहा है। इसका नाम 'सीन्स बार (Sean’s Bar)' है।
 

दुनिया का ऐसा अनोखा देश जहां नहीं हैं एक भी सांप - फोटो : Adobe Stock
आयरलैंड के बारे में कहा जाता है कि आज के समय में धरती पर जितने भी ध्रुवीय भालू जीवित हैं, अगर उनके पूर्वजों का पता लगाने की कोशिश करें तो ये सभी आयरलैंड में 50 हजार साल पहले जीवित एक भूरी मादा भालू के बच्चे हैं।

Mystery of Pompeii: इस प्राचीन शहर में अचानक इंसान से लेकर जानवर तक बन गए थे पत्थर, कहानी जानकर कांप जाएगी रूह

दुनिया का ऐसा अनोखा देश जहां नहीं हैं एक भी सांप - फोटो : Adobe Stock
आयरलैंड में सांप क्यों नहीं पाए जाते? 

दरअसल, इसके पीछे एक पौराणिक कथा प्रचलित है। कहा जाता है कि आयरलैंड में ईसाई धर्म की सुरक्षा के लिए सेंट पैट्रिक नामक एक संत ने एक साथ पूरे देश के सांपों को घेर लिया और उन्हें इस आइलैंड से निकाल कर समुद्र में फेंक दिया। उन्होंने 40 दिन भूखे पेट रहकर इस काम को पूरा किया था।

Ajab-Gajab: क्यों तिब्बत के ऊपर से नहीं उड़ता कोई जहाज? पायलट बदल लेते हैं रास्ता, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
विज्ञापन

कितने घंटे सोते हैं सांप - फोटो : Adobe Stock
हालांकि, वैज्ञानिकों का मानना है कि आयरलैंड में कभी सांप थे ही नहीं। जीवाश्म अभिलेख विभाग में ऐसा कोई भी रिकॉर्ड दर्ज नहीं है, जिससे यह पता चले कि आयरलैंड में कभी सांप थे। आयरलैंड में सांपों के न होने को लेकर यह कहानी भी प्रचलित है कि यहां पहले सांप पाए तो जाते थे, लेकिन अत्यधिक ठंड के कारण वो विलुप्त हो गए। तब से यही मान लिया गया कि ठंड के कारण ही यहां सांप नहीं पाए जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें