फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर चमगादड़ पेड़ पर उल्टा क्यों लटके रहते हैं? जान लीजिए ये रहस्य

Mon, 09 Mar 2020 05:39 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आपने चमगादड़ों को तो देखा ही होगा। यह आसमान में उड़ने वाला एक स्तनधारी प्राणी है। ये पूरी तरह से निशाचर होते हैं और पेड़ों की डाली या अंधेरी गुफाओं में उल्टा लटके रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ये उल्टा ही क्यों लटके रहते हैं, सीधे क्यों नहीं बैठते? दरअसल, इसके पीछे एक बड़ी वजह है, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आपको जानकर हैरानी होगी कि चमगादड़ स्तनधारी जीवों में एकमात्र ऐसा जीव है जो उड़ सकता है। ये रात में भी उड़ सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दुनियाभर में चमगादड़ों की 1000 से भी अधिक प्रजातियां हैं। इनमें से कुछ प्रजातियों के चमगादड़ तो ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ खून पीते हैं। इसी वजह से इन्हें 'पिशाच चमगादड़' कहा जाता है।  

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दुनियाभर में पाई जाने वाली चमगादड़ की प्रजातियों में अधिकांश चमगादड़ भूरे  या काले रंग के होते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
डायनासोर - फोटो : Social media
वैज्ञानिकों के मुताबिक, चमगादड़ आज से करीब 10 करोड़ साल पहले यानी डायनासोरों के समय में भी धरती पर रहा करते थे और आज भी धरती पर इनकी मौजूदगी है। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अब आते हैं इस सवाल पर कि आखिर चमगादड़ उल्टा क्यों लटके रहते हैं? तो इसके पीछे वजह ये है कि उल्टा होने से ये बड़ी आसानी से उड़ान भर सकते हैं। दरअसल, बाकी पक्षियों की तरह चमगादड़ जमीन से उड़ान नहीं भर पाते, क्योंकि उनके पंख उतने उठान नहीं देते, जितनी उड़ने के लिए जरूरत होती है। इसके अलावा उनके पिछले पैर छोटे और अविकसित भी होते हैं, जिसकी वजह से वो दौड़ कर गति नहीं पकड़ पाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, चमगादड़ उल्टा लटके हुए सोते रहते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये अपना संतुलन खोकर गिरते क्यों नहीं हैं? बीबीसी के मुताबिक, इसकी वजह ये है कि इनके पैरों की नसें इस तरह व्यवस्थित हैं कि उनका वजन ही उनके पंजों को मजबूती के साथ पकड़ने में मदद करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें