ब्रेट ली
ब्रेट ली ने आईसीसी के लिए अपने कॉलम में लिखा, 'मुझे शेफाली वर्मा के लिए बहुत बुरा लग रहा था। उन्हें रोते हुए देखकर अच्छा नहीं लगा, लेकिन उन्हें खुद के प्रदर्शन पर गर्व होना चाहिए। पहले ही टूर्नामेंट में इस तरह का प्रदर्शन उसकी प्रतिभा और मानसिक दृढता दिखाता है। वह यहां से बेहतर होकर ही निकलेंगी। इस अनुभव से सीखकर वह मजबूती से वापसी करेंगी। भारत के लिए यह रात निराशाजनक थी, लेकिन टीम इंडिया वापसी करेगी। यहां सब कुछ खत्म नहीं हो जाता। यह शुरुआत भर है।'