फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi CJP Protest: कौन हैं कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत दीपके? जानिए क्या करते थे पहले

Sat, 25 Jul 2026 03:34 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi CJP Protest: सरकार और सीजेपी के बीच आज तीसरे दौर की वार्ता प्रस्तावित है। इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद अभिजीत दीपके ने कहा कि झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए। आइए जानते हैं कि अभिजीत दीपके कौन हैं।
विज्ञापन
कौन हैं कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत दीपके? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi CJP Protest: नीट पेपर लीक को लेकर राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन जारी है। छात्रों की मांगों को लेकर केंद्र सरकार और सीजेपी के बीच बातचीत जारी है। सरकार और सीजेपी के बीच आज दोपहर में तीसरे दौर की वार्ता प्रस्तावित है। इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। 

विज्ञापन


नीट पेपर लीक मुद्दे पर सरकार की चौतरफा आलोचना हो रही थी और इस इस्तीफे को परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही तय करने की दिशा में एक बड़े कदम के तौर देखा जा रहा है। पेपर लीक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने शुरू से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और अपने फैसले पर अड़ी रही। आज सरकार और सीजेपी के तीसरे दौर की वार्ता से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा सौंपा है। आइए जानते हैं कि कॉकरोच जनता पार्टी कैसे बनीं और अभिजीत दीपके कौन हैं?

कैसे बनी कॉकरोच जनता पार्टी?

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का एक बयान वायरल हुआ। इसनें उन्होंने बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से कर दी। इसके बाद अभिजीत दीपके ने 16 मई को इस पार्टी की शुरुआत की। देखते ही देखते यह पार्टी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और कुछ ही दिनों में लाखों लोग इससे जुड़ गए। खासकर जेन जी के बीच यह एक नया इंटरनेट ट्रेंड बन गया। अब यह पार्टी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। 
विज्ञापन


Viral Video: 22 फीट ऊंचे बिजली के खंभे पर घंटों तड़पता रहा भालू, मदद का इंतजार करता रहा... फिर जो हुआ

आखिर कौन हैं अभिजीत? 

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के रहने वाले हैं। वह एक प्रोफेशनल पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट हैं। उन्होंने पुणे से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। इसके बाद वह हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका चले गए। अभिजीत ने अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर ऑफ साइंस की ड्रिगी ली है। 

NEET Paper Leak Protest: दुल्हन बन जंतर-मंतर पहुंची छात्रा, कहा-पेपर लीक होते रहे तो पढ़ाई छोड़ शादी करना होगा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने 2020 से 2023 के बीच आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम के साथ भी काम किया है। इसके साथ ही अभिजीत दिल्ली के शिक्षा विभाग में कम्युनिकेशंस एडवाइजर के तौर पर भी काम किया है। अभिजीत दीपके ने अपनी शुरुआती उच्च शिक्षा महाराष्ट्र के पुणे से की है। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की, जहां से उन्होंने मीडिया, रिपोर्टिंग, लेखन और जनसंचार से जुड़ी बारीकियां सीखीं। 

Viral Story: एक्स ने हड़प लिए 52 लाख रुपये, AI की मदद से शख्स ने जीत लिया लाखों का केस, जानें कैसे

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी का मेनिफेस्टो?

कॉकरोच जनता पार्टी का मेनिफेस्टो भी काफी मजेदार अंदाज में बनाया गया है। पार्टी खुद को सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक और लेजी बताती है। इसके कुछ वादों में रिटायरमेंट के बाद चीफ जस्टिस को राज्यसभा सीट न देने, संसद में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण और पार्टी बदलने वाले नेताओं पर 20 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक जैसी बातें शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें