फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अपने ही परमाणु बम से तबाह होने वाला था अमेरिका, 59 साल पहले की वो खौफनाक घटना

Mon, 24 Feb 2020 03:54 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
एक समय था जब परमाणु बम बनाने की होड़ में दुनियाभर के देश जुटे हुए थे। 50-60 के दशक में अमेरिकी और सोवियत संघ दो ऐसे देश थे, जिनके पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार थे। वैसे ये तो आप जानते ही होंगे कि अमेरिका ने जापान के दो शहरों हिरोसिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए थे, जिससे लाखों लोगों की मौत हो गई थी। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि एक समय ऐसा भी आया था, जब अमेरिका का ही परमाणु बम उसी के देश में गिर गया था और वो तबाह होते-होते बचा था। यह घटना आज से 59 साल पहले की है।  

विज्ञापन

2 of 6
जब अपने ही परमाणु बम से तबाह होने वाला था अमेरिका - फोटो : Social media
साल 1961 की बात है। अमेरिका में उस वक्त की सबसे बड़ी तबाही आ सकती थी, जब चार मेगाटन का एक परमाणु बम फटने से बस एक बटन दूर था। साल 2013 में सार्वजनिक हुए अमेरिका के कुछ गुप्त दस्तावेजों से यह बात सामने आई थी।  
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
गुप्त दस्तावेजों के मुताबिक, 23-24 जनवरी, 1961 को अमेरिका का एक बी-52 विमान उत्तरी कैरोलिना के ऊपर से गुजर रहा था, लेकिन अचानक विमान में कुछ खराबी आ गई और वो अनियंत्रित होने लगा, जिसके बाद विमान में रखे दो मार्क 39 परमाणु बम नीचे जमीन पर गिर गए और उनमें से एक में डिटोनेशन प्रक्रिया शुरू हो गई, यानी बम के फटने की प्रक्रिया शुरू हो गई। 

4 of 6
जब अपने ही परमाणु बम से तबाह होने वाला था अमेरिका - फोटो : Social media
हालांकि यह परमाणु बम फट नहीं पाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कम-वोल्टेज के स्विच के नाकाम हो जाने की वजह से यह खौफनाक दुर्घटना टल गई थी। बाद में अमेरिकी वायु सेना के जवानों ने उस बम को जमीन के अंदर बने एक गहरे गड्ढे से निकाला था। 
विज्ञापन

5 of 6
परमाणु बम विस्फोट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
कहा जाता है कि यह परमाणु बम हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए बमों से 260 गुना ज्यादा शक्तिशाली था। अमेरिकी सरकार ने इस घटना के बारे में पहले भी स्वीकार किया था, लेकिन कभी भी यह सार्वजनिक रूप से उजागर नहीं किया गया था कि अमेरिका परमाणु बम विस्फोट के कितने करीब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जब अपने ही परमाणु बम से तबाह होने वाला था अमेरिका - फोटो : Social media
कहा यह भी जाता है कि विमान से परमाणु बम गिराने के चक्कर में दो क्रू-मेंबर्स की मौत हो गई थी और विमान भी हादसे का शिकार हो गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें