फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: 12 साल के बच्चे से मां ने छीन लिया फोन तो लड़के ने घर में मचाया तोड़फोड़, लाखों का कर दिया नुकसान

Tue, 30 Sep 2025 04:08 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में साफ दिखाई देता है कि घर के हर कमरे का हाल बुरी तरह से बिगड़ा हुआ है। कहीं शीशे टूटे पड़े हैं, तो कहीं कुर्सियां और टेबल चकनाचूर हो गए हैं। किचन और बाथरूम की हालत भी पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है।
विज्ञापन
12 साल के बच्चे ने तोड़ा घर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल स्मार्टफोन का नशा सिर्फ बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी अपनी गिरफ्त में ले चुका है। इसी का एक चौंकाने वाला उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब मात्र 12 साल का एक बच्चा अपनी मां से गुस्सा होकर पूरे घर को तहस-नहस कर बैठा। वजह सिर्फ इतनी थी कि मां ने उसका फोन उससे छीन लिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर डाले गए इस वीडियो ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि घर के हर कमरे का हाल बुरी तरह से बिगड़ा हुआ है। कहीं शीशे टूटे पड़े हैं, तो कहीं कुर्सियां और टेबल चकनाचूर हो गए हैं। किचन और बाथरूम की हालत भी पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। वीडियो की बैकग्राउंड में मां की रोने और घबराई हुई आवाज सुनाई देती है, जिससे यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं कि वह अपने ही बेटे से डरी हुई थीं।

फोन देने पर बच्चे ने तहस नहस किया घर
इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया, “बेटे ने फोन छिन जाने पर घर को बर्बाद कर दिया। इस घटना में करीब 70,000 डॉलर का नुकसान हुआ।” हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह मामला कहां और कब का है। फिर भी, यह वीडियो स्मार्टफोन एडिक्शन यानी फोन की लत के खतरनाक असर को सामने लाता है।
विज्ञापन


पहले भी हो चुका है ऐसा मामला
वीडियो देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने कहा कि बच्चे की मां का जिंदा बच जाना ही उनकी किस्मत है क्योंकि इतनी हिंसा किसी गंभीर मानसिक बीमारी का संकेत हो सकता है। वहीं, एक सोशल वर्कर ने सलाह दी कि महिला को तुरंत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए और कोर्ट में जाकर यह साबित करना चाहिए कि बच्चा खुद के लिए और दूसरों के लिए खतरा है। कई यूजर्स ने सुझाव दिया कि ऐसे बच्चों को मिलिट्री स्कूल भेज देना चाहिए, ताकि वहां अनुशासन सीख सकें। इससे पहले भी एक अजीबोगरीब घटना का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक मां इतनी ज्यादा फोन में खोई हुई थी कि उसने गलती से सब्जी रखने की जगह अपने ही बच्चे को फ्रिज में रखकर दरवाजा बंद कर दिया। ऐसे उदाहरण यह दिखाते हैं कि स्मार्टफोन का अंधा इस्तेमाल कितना खतरनाक हो सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें