फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuldeep Yadav: दलीप ट्रॉफी में गेंदबाजी करने से कुलदीप को लय हासिल करने में मिली मदद, एशिया कप में दिखा था दम

Tue, 30 Sep 2025 04:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुलदीप पूरे एशिया कप के दौरान भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 17 विकेट लिए। कुलदीप ने हर मैच में विकेट लिए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
कुलदीप यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव का कहना है कि दलीप ट्रॉफी में गेंदबाजी करने से उन्हें लय हासिल करने में मदद मिली। कुलदीप ने एशिया कप के प्रत्येक मैच में विकेट लिए, लेकिन उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में चार विकेट झटके जिससे भारत पाकिस्तान को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोकने में सफल रहा। 
विज्ञापन

कुलदीप की फिरकी में फंस रहे विपक्षी बल्लेबाज
कुलदीप पूरे एशिया कप के दौरान भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 17 विकेट लिए। कुलदीप ने हर मैच में विकेट लिए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। कुलदीप ने ग्रुप चरण में यूएई के खिलाफ सात रन देकर चार विकेट लिए, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ तीन और ओमान के खिलाफ एक विकेट अपने नाम किए। सुपर चार चरण में कुलदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ एक, बांग्लादेश के खिलाफ तीन और श्रीलंका के खिलाफ एक विकेट लिया। वहीं, फाइनल में चार विकेट झटके।

एशिया कप में अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हैं कुलदीप
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कुलदीप रिंकू से बात कर रहे हैं। इस दौरान कुलदीप ने कहा, जब आप लंबे समय तक क्रिकेट नहीं खेलते हैं, तो आपको लय की जरूरत होती है। मुझ दलीप ट्रॉफी में गेंदबाजी करने का काफी मौका मिला ऐसे में जब मैं टूर्नामेंट के लिए आया तो मेरी गेंदबाजी जाहिर तौर पर अच्छी चल रही थी। मेरी भूमिका बीच के ओवरों में रन को नियंत्रित करने और विकेट लेने की थी। कप्तान को मुझ पर बहुत भरोसा था और मैंने अपनी भूमिका को बहुत अच्छे से निभाया।
विज्ञापन

वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल के साथ कुलदीप ने शानदार स्पिन तिकड़ी बनाई। इस तिकड़ी ने अपनी विविधता से बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। वरुण ने कहा, भारतीय टीम के लिए यह भूमिका पाकर बहुत खुशी हुई और निश्चित रूप से जब मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुझे बताया कि मुझे इस टूर्नामेंट में मुश्किल भूमिका निभानी होगी, जैसे कि पावरप्ले और आखिरी ओवरों में भी गेंदबाजी करना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें