आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ नया देखने को मिल ही जाता है, जिसे देख लोगों की हंसी फूट पड़ती है। लाखों लोग अपने क्रिएटिव वीडियो साझा करते हैं, लेकिन कुछ कंटेंट ऐसा होता है, जो अपने अलग अंदाज की वजह से सबका ध्यान खींच लेता है और वायरल हो जाता है। कभी कोई मजाकिया क्लिप लोगों को हंसा देती है, तो कभी सड़क पर या मेट्रो में हुआ कोई झगड़ा चर्चा का विषय बन जाता है। कई बार रील्स में की गई अजीबोगरीब हरकतें भी इंटरनेट पर छा जाती हैं। हालांकि, इनमें सबसे खास है लड़कियों की रील्स और वो भी स्कूटी चलाते हुए। सोशल मीडिया पर जो लड़की स्कूटी ठीक तरीके से नहीं चलाती है, उसे पापा की परी कहा जाता है। अब हाल ही में एक लड़की के स्कूटी चलाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग काफी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिख रहा है कि लड़की अपनी स्कूटी को सड़क किनारे खड़ी करती है। तभी दो युवक बाइक से वहां आते हैं और उसकी स्कूटी पर रखा सामान उठाकर भाग जाते हैं। ऐसे में कोई भी इंसान आमतौर पर अपनी गाड़ी से पीछा करने की सोचता, लेकिन इस लड़की ने कुछ अलग किया। उसने स्कूटी की तरफ जाने के बजाय खुद स्कूटी से उतरकर दौड़ लगा दी और चोरों का पीछा करने लगी। यही बात इस वीडियो को सबसे अलग बनाती है और यही वजह है कि यह तेजी से वायरल हो रहा है।
यूजर्स खूब कर रहे हैं शेयर और री-पोस्ट
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो @BunnyFriendy नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया है, "उसने अपने दिमाग का 100% इस्तेमाल किया।" जब तक यह खबर लिखी गई, तब तक वीडियो को 54 हजार से अधिक बार देखा जा चुका था। यही लोग इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर री-पोस्ट भी कर रहे हैं और एक-दूसरे के साथ साझा भी कर रहे हैं।
यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शंस
वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन भी मजेदार हैं। एक यूजर ने लिखा, “वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है।” दूसरे ने कहा, “ये लड़कियों वाली चीजें हैं।” वहीं एक और ने कमेंट किया, “भाई, वो वुमन है। कुछ भी कर सकती है।” वहीं कुछ और लोगों का कहना है कि इस वीडियो ने साबित कर दिया है कि कभी-कभी तेजी से सोचने और निर्णय लेने की क्षमता ही असली ताकत होती है। लड़की का यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब तारीफें बटोर रहा है।