फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या होता है बीवर मून? आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें हो रही हैं वायरल

Wed, 25 Nov 2026 11:03 AM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

24 नवंबर 2026 को आसमान में अद्भुत नजारा दिया। इस दिन चांद बेहद आकर्षक दिखा। इस दिन दिखे चांद को बीवर मून कहा जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर बीवर मून क्या होता है?
विज्ञापन
क्या होता है बीवर मून? - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या होता है बीवर मून: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए 24 नवंबर 2026 की रात बेहद खास रही। इस दिन आसमान में साल का बेहद आकर्षक पूर्ण चंद्रमा नजर आया, जिसे बीवर मून के नाम से जाना जाता है। इस बार इसकी खास बात यह रही कि यह सामान्य पूर्णिमा नहीं, बल्कि सुपरमून भी था।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय समय के मुताबिक, चंद्रमा 14:53 GMT यानी भारतीय समयानुसार रात 8 बजकर 23 मिनट पर पूर्णिमा की अवस्था में पहुंचा। यह लगातार चार सुपरमून की श्रृंखला का पहला चंद्रमा भी था, जिससे इस खगोलीय घटना का महत्व और बढ़ गया। 

क्या होता है बीवर मून?

नवंबर में नजर आने वाले पूर्णिमा के चांद को बीवर मून कहने की परंपरा उत्तरी अमेरिका की प्राचीन जनजातियों और पारंपरिक कैलेंडर से जुड़ी हुई है। इस नाम के पीछे मौसम और वन्यजीवों की गतिविधियों का खास संबंध है। दरअसल, नवंबर के महीने में उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत होने लगती है। ऐसे में बीवर (ऊदबिलाव) ठंड के लंबे मौसम से पहले अपने बिल और बांधों को मजबूत करने के साथ-साथ भोजन इकट्ठा करने में सबसे ज्यादा सक्रिय होते हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तान में खेती करना काफी महंगा, हिंदू युवक ने बताई किसानों की परेशानी, खाद-बीज के दाम सुनकर लोग हैरान

इसके अलावा पुराने समय में सर्दियों में पानी जमने से पहले शिकारी बीवर के गर्म फर हासिल करने के लिए जाल बिछाते थे। इन्हीं मौसमी गतिविधियों के आधार पर नवंबर की पूर्णिमा के चांद बीवर मून नाम दिया गया। कुछ इलाकों में इसे फ्रॉस्ट मून और फ्रीजिंग मून के नाम से भी जाना जाता है।



शादी में बुलडोजर पर चढ़ीं लड़कियां और भोजपुरी गाने पर लगाने लगीं ठुमके, वीडियो देखकर लोगों के उड़े होश

सुपरमून के कारण बड़ा और ज्यादा चमकीला दिखा चांद

इस बार बीवर मून सुपरमून होने के कारण भी खास रहा। नासा के मुताबिक, जब चंद्रमा अपनी अंडाकार कक्षा में पृथ्वी के सबसे नजदीकी बिंदु पर होता है और इसी दौरान पूर्णिमा पड़ती है, तो उसे सुपरमून कहा जाता है। पृथ्वी के अपेक्षाकृत करीब होने की वजह से यह चंद्रमा सामान्य पूर्णिमा की तुलना में अधिक बड़ा और चमकीला नजर आया। इसकी तुलना साल के सबसे छोटे पूर्ण चंद्रमा से करें तो यह लगभग 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत अधिक चमकीला दिखा। 



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें