फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा मगरमच्छ के मुंह के अंदर मुंह डालते हैं ये लोग, हैरत अंगेज है ये मामला!

विज्ञापन
विज्ञापन
क्या महज कुछ रूपयों के लिए कोई अपनी जान खतरे में रोज डाल सकता है? जवाब में शायद आप किसी-किसी मामले के लिए हां कहें।
विज्ञापन


पर, ये ऐसा मामला है जिसे बारे में जानकर आप वाकई अवाक रह जाएंगे। डेली मेल के मुताबिक थाईलैंड के संपारन एलिफेंट ग्राउंड एण्ड जू में कर्मचारी पर्यटकों को रिझाने के लिए मगरमच्छ जैसे भयावह जानवरों के मुंह में अपना मुंह डालते हैं और लोगों को मजे देते हैं।

इस काम के लिए सभी पर्यटकों को दस डॉलर तक खर्च करने होते हैं। इस दौरान कर्मचारी कारनामे करते हुए खतरे को मोल लेते हैं और बड़ी चालाकी से अपना मुंह बाहर भी निकाल लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होता है एक पूरा शो

पता चला कि जू में ऐसा कारनामे करने वाले लोग ऐसा साल 1985 से कर रहें हैं। ये शो हर दिन में दो बार होता है जिसे देखने के लिए भारी भीड़ इकठ्ठा होती है।

60 एकड़ की जमीन पर फैले इस जू में लोग कैद किए गए टाइगरों और बड़े हाथियों के साथ तस्वीरें ‌भी खिंचवा सकते हैं।

आप जानकर हैरानी होगी कि इस जू में विजिटर हाथियों के शो के मजे तब भी ले सकते हैं जब वो कई पौराणिक जानवरों की लड़ाइयों को एक्ट करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें