सबसे पहले इस लिस्ट में शामिल होता है मेक्सिको में रहने वाली लिंडा मर्फी का जिनका वहीं रहने वाले विलियम रेयान्स से हफ्तेभर का अफेयर था।
विज्ञापन
लिंडा ने विलियम से बात करना चाहती थी। एक-दो बार जब विलियम ने फोन नहीं उठाया तो फिर लिंडा नहीं मानी और पता नहीं उसपर कौन सा पागलपन सवार हो गया।
एक हफ्ते में विलियम से संपर्क करने के लिए उसने उसको 77639 कॉल कर डाली।
यही नहीं, उसने तो विलियम को कुल 1937 ईमेल्स, 41229 टेक्सट मैसेजस, 217 वॉयस मैसेजस और 647 चिट्टियां तक भेज डाली।
वो ये काम बिना रूके एक सप्ताह तक करती रही। लड़के के पर्सनल फोन, घर के नंबर और ऑफिस के नंबर पर वो एक साथ फोन लगाती रही।
लड़का गर्लफ्रेंड की इस हरकत से बुरी तरह परेशान रहने लगा। उसकी पर्सनल लाइफ के साथ ही ऑफिस लाइफ भी प्रभावित होने लगी।
जांच में पुलिस को पता चला कि लड़की को ओबसेसिव कंपलसिव डिसऑर्डर है। इस बीमारी के वजह से वो अपने एक्स ब्वायॅफ्रेंड को लेकर ज्यादा सीरियस रही।
ब्वॉयफ्रेंड का ऐसा किस, बन गया चेहरे का बुरा हाल
क्या कोई मजनू अपनी लैला को इस तरह भी किस कर सकता है कि उसे पूरा खून-खून कर छोड़े?
ब्रिटेन के टाइनसाइड में रहने वाले रिस कुले की जो अपनी गर्लफ्रेंड शैंटल के साथ दो सालों से रिलेशनशिप में था।
लेकिन, एक दिन अच्छे-खासे चलते रिलेशनशिप में खटास तब आ गई जब दोनों के बीच इंटेन्स किस हुआ। इस किस के दौरान ब्वॉयफ्रेंड ने लड़की के होंठ को ही काट लिया और उसे नाक तक घायल कर दिया।
वो ऐसा किस था जिसका अंत बहुत ही भयानक हुआ। लड़की के नाक से तो खून लगातार बहे ही जा रहा था साथ ही में उसके ऊपर वाले होंठ पर लड़के के दांतों के निशान आ गए थे। उसका पूरा चेहरा खून-खून हो चुका था।
ब्वॉयफ्रेंड के ऐसे कारनामे के बाद अपने बिगड़े हुए रूप से लड़की ऐसी खफा हुई कि उसने लड़के को कोर्ट में घसीट लिया।
उसका कहना था कि किस के दौरान उसे ऐसा लग रहा था कि रिस उसे प्यार नहीं कर रहा बल्कि उससे कोई दुश्मनी निकाल रहा है।
लड़की की इस दलील पर पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई की और लड़के को गिरफ्तार कर लिया। अब वो उससे इसके पीछे की वजह पूछना शुरू हो गए।
रिस पहले तो इस बात को नहीं मान रहा था कि उसने इतनी बुरी तरह से बाइट किया है। लेकिन, बाद में उसने बताया और सच्चाई कुबूली। उसके माना कि उस दिन उसे ऑफिस के लिए निकलना था और वो लड़की को लेकर कुछ असुरक्षित महसूस कर रहा था।
लड़की ने कोर्ट में बताया कि लड़के ने अपने पूरे मुंह के अंदर उसके ऊपर के होंठ को डाल लिया था और उसे फिर नाक तक जानबूझकर काटा।
22 हजार कॉल्स, सिरफिरे आशिक का कमाल
मामला फ्रांस का था जहां एक जोड़े में तीन सालों बाद ब्रेकअप हो गया था। साल 2011 से दोनों का अफेयर था जो इस साल जाकर अब किसी कारण से खत्म हो गया। आपको यकीन करना मुश्किल होगा कि ब्वॉयफ्रेंड ने ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड को कुल 22000 बार फोन कॉल्स और मैसेजस किए।
त्रस्त गर्लफ्रेंड को परेशान होकर पुलिस के पास जाना पड़ा। इस किस्सा कुल 10 महीनों तक चला। इसके बाद लड़की की कंपलेंट पर लड़के को हिरासत में ले लिया गया।
उसने बताया कि वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से फोन पर थैंक्यू सुनना चाहता था। उसका कहना था कि उसने और लड़की दोनों ने मिलकर लड़की का फ्लैट लिया था और उसे सजाया-संवारा था।
लड़का असल में लड़की से कॉम्पनसेशन मांगना चाह रहा था। उसने साफ कहा कि उसे लड़की से बदले में रूपए या फिर थैंक्यू सुनना था। लेकिन वो उसके कॉल्स नहीं उठा रही थी और मैसेज का भी जवाब नहीं दे रही थी।
पुलिस ने लड़के को मेंटल प्रॉब्लम का शिकार मानते हुए मनोचिकित्सक के पास भेज दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि वो डिप्रेशन का शिकार है।
मामले से निबटारे के लिए लड़की ने उसे थैंक्यू बोल ही दिया। तब से उसने अभी तक लड़की को कोई कॉल्स नहीं की हैं।
99 आईफोन के साथ किया प्रपोज, गर्लफ्रेंड नहीं थोड़ी
चीन के ग्वानजाउ प्रांत में रहने वाले एक लड़के ने अपनी महबूबा को शादी से रचाने के लिए उसे मनाने का अनोखा तरीका अपनाया।
एक आईटी कंपनी में काम करने वाले इस शख्स ने एक दो नहीं बल्कि 99 आई-फोन 6 खरीदे और उन्हें दिल के आकार में सड़क पर सजाकर कर दिया लड़की को प्रपोज।
लव-बर्ड्स के इस मामले में कुछ ऐसा ही था। 99 आई-फोन से घिरे होने के बावजूद उसने लड़के के प्रपोजल को ठुकरा दिया।
लड़के ने अपनी कंपनी के अंदर ही अपने सहकर्मियों के सामने गर्लफ्रेंड को शादी के लिए पूछा, पर उसने इंकार कर दिया। सभी सहकर्मी नजारा देखकर सन्न थे कि इतने मोहक अंदाज में प्रपोजल कोई कैसे ठुकरा सकता है।
माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर ये तस्वीरें वायरल हो गई। 99 आई-फोन की कीमत एक आम इंसान की 17 सालों की कमाई के बराबर होती है।
इतने फोन्स की कीमत लगभग 34 लाख के आस-पास है। लड़की ने ऑफर को ठुकरा देने के बाद क्या कहा और किया, इसका पता नहीं चल सका।
लेकिन इतना जरूर कहा जा रहा है कि 99 आई-फोन खरीद चुका ये व्यक्ति को अब इन्हें डिस्काउंटेड दामों पर ऑनलाइन बेचने की तैयारी में है।
गर्लफ्रेंड पर की 1 करोड़ रुपए की बरसात
चीन के बीजींग स्थित एक अस्पताल में एक हैरतअंगेज घटना घटी।
वहां आए एक आदमी ने एक औरत पर अचानक रूपयों की बरसात शुरू कर दी। उन दोनों में साथ ही झगड़ा होने लगा।
बाद में वहां खड़े एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दोनों के बीच आखिर हुआ क्या था।
उस आदमी ने बताया कि पूरे झगड़े के दौरान वो वहीं खड़ा था। उसके मुताबिक दोनों मर्द और औरत एक्स लवर्स थे।
औरत ने अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड को इसलिए छोड़ दिया था क्योंकि उसे उसके नए ब्वॉयफ्रेंड ने एक बीएमडब्लू गाड़ी गिफ्ट कर दी थी।
औरत का कहना था कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड को इसलिए छोड़ रही है क्योंकि वो उसको एक अमीर जिंदगी नहीं दे सकता।
इस घटना का असर उस आदमी पर इतना गहरा हुआ कि उसने अपनी एक्स को अच्छा सबक सिखाने की सोची।
उसने शादी कर ली और बढ़ते दिनों के साथ खुद को अमीर बना लिया। इसके बाद वो एक दिन अस्पताल में आया जहां उसकी एक्स गर्लफ्रेंड नर्स के तौर पर काम करती थी।
वो उसे एमरजेंसी रूम के बाहर ले गया और उसके ऊपर 9631443 रूपयों की बरसात कर दी। अपनी इस हरकत से उसने उस औरत से बदला भी लिया और उसे उसकी गलती का एहसास भी दिला दिया।
वर्जिनिटी तोड़ी, भरना पड़ा लड़के को जुर्माना
चीन में रहने वाली 30 साल की मिस शेन साल 2009 में ली से ऑनलाइन मिली थीं। देखते ही देखते ये ऑनलाइन दोस्ती प्यार में बदल गई। वो दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए। उनके बीच संबंध बनना भी आम बात हो चुकी थी।
शेन ने थोड़े समय बाद ली से प्यार को एक कदम आगे बढ़ाने का सोचा। उसने ली से शादी करने के लिए भी कहा। लेकिन ली कोई ना कोई बहाना मारकर बातों को टाल जाता। शेन के इंतजार की सीमा खत्म होती जा रही थी।
शेन को शांत रखने के लिए ली ने आखिरकार उससे शादी करने की बात कबूली ली लेकिन कहा कि उसमें जरा वक्त लगेगा। एक दिन गुस्से में आकर ली से ब्रेकअप कर लिया।
जल्द ही शेन को ऐसा लगने लगा कि उसने ब्रेकअप करके गलत किया और उसे अपने प्यार ली को एक मौका और देना चाहिए। अपने ब्वॉयफ्रेंड को तलाशते हुए लड़की ली के घर पहुंची। वो देखकर दंग रह गई कि उसका ब्वॉयफ्रेंड शादीशुदा है।
धोखा करने के लिए लड़की ने 26 मार्च को ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। लड़की का कहना था कि ली ने उसके वर्जिनिटी हक और हेल्थ के साथ खिलवाड़ किया है। उसने ली से इसके लिए 50 लाख का जुर्माना मांगा। साथ हि उसने कुछ हजार रूपए अपने गायनाकॉलिजिकल जांच के लिए भी मांगा।
हांलाकि कोर्ट में ली के वकील ने भी दलील दी कि ली और शेन के बीच कभी संबंध बने ही नहीं हैं। और अगर ऐसा है, तो शेन उसे साबित करके दिखाए।
आप जानकर हैरानी होगी कि कोर्ट ने आखिरकार शेन के ही पक्ष में फैसला सुनाया। शेन का कौमार्य भ्रष्ट करने के लिए कोर्ट ने ली को 30 लाख रूपए शेन को देने के लिए कहे। शांघाई में अपनी तरह का ये पहला फैसला लिया गया।
गर्लफ्रेंड से ऐसा हुआ परेशान, बना लिया खुद के मरने का प्लान
अमेरिका स्थित कनेक्टिकट यानी के न्यू इंगलेंड के एक कॉलेज में एलेक्स लैंकास्टर और 23 साल के टकर ब्लैंडफोर्ड मिले।
दोनों को एक ही नजर में एक-दूसरे से प्यार हो गया और उन्होंने कॉलेज खत्म होते ही शादी कर लेने की बात सोची।
एलेक्स ने बताया कि टकर ने उन्हें कॉलेज खत्म होने के बाद जूलरी से लाद दिया और शादी का प्रपोजल दिया। एलेक्स ऐसा ही चाहती थी और इसलिए खुशी से ऑफर स्वीकार कर लिया।
इसके बाद दोनों शादी की तैयारियों के लिए अपने-अपने शहर चले गए। एलेक्स तो कपड़े खरीदने, फूल चुनने और कार्ड बांटने में बिजी हो गई।
तभी तैयारियों में मसरूफ एलेक्स को एक दिन अंजान फोन आया। फोन पर उससे टकर के पापा ने बात की। टकर के पापा ने बताया कि टकर इस दुनिया में अब नहीं है।
पने प्यार के बारे में जानने के लिए एलेक्स ने टकर के घर कुछ दिनों बाद फिर फोन लगाया।
पता चला कि फोन टकर की मम्मी ने उठाया और कहा कि टकर बहुत दिनों से घर नहीं आया है लेकिन फोन पर उससे बात होती रहती है और वो बिल्कुल ठीक है।
ब्वॉयफ्रेंड और होने वाले पति से मिले इतने बड़े धोखे के बाद एलेक्स ने टकर का ढूंढ निकाला और उससे बात की।
गलती पकड़े जाने के बाद टकर ने एलेक्स से माफी मांगी। उसने कहा कि एलेक्स इतनी अच्छी लड़की है, लेकिन वो इतनी जल्दी शादी के बंधन में नहीं बंधना चाहता था।
उसे जिंदगी जीने के लिए और वक्त चाहिए था। उसके पास एलेक्स को देने के लिए कोई जवाब नहीं बचा था।
इसलिए उसने अपने मर्डर की कहानी खुद ही रची थी। लड़के के हिसाब से ये गलत तो था लेकिन उसे कुछ और आइडिया समझ में नहीं आ रहा था कि वो ब्रेकअप कैसे करे।