नोकिया लूमिया 730 डुअल सिम की ऑफिशियल टैगलाइन है 'मेड फॉर सेल्फीज'। जीएसमरीना के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट कोका-कोला के साथ पार्टनरशिप के साथ अपने मिड रेंज विंडोज फोन से दुनिया की सबसे बड़ी सेल्फी खींची।
इस रिकॉर्ड-ब्रेकिंग सेल्फी में 1151 लोगों ने हिस्सा लिया। इसे नोकिया लूमिया 730 डुअल सिम के 5एमपी कैमरे से लिया गया।
इस बांग्लादेश में खींचा गया। सभी प्रतिभागियों के होने की पुष्टि के लिए तस्वीर लेने से पहले इनके नाम लिखे गए, हस्ताक्षर के साथ रिकॉर्ड बनाया गया।
गिनीज के मुताबिक अब तक की सबसे बड़ी सेल्फी ऑस्कर सेल्फी और बिगेस्ट सेल्फी चेन के नाम है।
अब माइक्रोसॉफ्ट इस बात के इंतजार में है कि कब गिनीज इस रिकॉर्ड को सबसे बड़ी सेल्फी का नाम देगा। ये अभी ऑफिशियली रिकॉर्ड नहीं कहा जा सकता।