ज्यादातर लोग इस बात को जानने में दिलचस्पी रखते हैं कि इस दुनिया में सबसे मोटा, पतला, लंबा, छोटा या फिर बूढ़ा इंसान कौन है।
डेली मेल में छपी इस खबर को मानें तो मेक्सिको में एक बूढ़ी औरत का परिवार ये दावा करता है कि वो इस दुनिया की सबसे बूढ़ी औरत है।
ऐसा माना जा रहा है कि लियांड्रा बिसेरा लुब्रेरास नाम की इस औरत की उम्र 127 है। उनका जन्म 31 अगस्त, 1887 को हुआ था। ये वो साल था जब क्वीन विक्टोरिया ने अपनी गोल्डेन जुबली मनाई थी।
लियांड्रा के बारे में आगे कुछ भी बताने से पहले ये साफ कर दें कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने जापान की मिसाओ ओकावा को दुनिया की सबसे बूढ़ी औरत माना है। इनकी उम्र 115 है और ये तथाकथित लियांड्रा की उम्र से 12 साल छोटी हैं।
और भी जुड़ी हैं रोचक बातें
लियांड्रा की मानें तो उन्होंने दुनिया को बदलते हुए अपनी आंखों से देखा है। वो 27 साल की थी जब दूसरा विश्व युद्घ शुरू हुआ। और ये भी की उनकी उम्र 82 साल की थी जब पहले इंसान ने चांद पर कदम रखा।
लियांड्रा के परिवार वाले बताते हैं कि उनके कुल 73 पर-पोता-पोती हैं, 55 पोता-पोती। जिसमें से उनकी आंखों के सामने ही 22 पोते-पोतियों ने दम तोड़ा है।
मेक्सिको का एक अखबार एल हॉरिजॉन्ट बताता है कि अब लियांड्रा सुन नहीं सकती हैं और उन्हें कैटेरेक्ट होने की वजह से कुछ साफ तौर पर दिखता भी नहीं।
याद कुछ-कुछ
लियांड्रा के परिवार वालों ने बताया कि लियांड्रा के उम्र की पुष्टि ना कर पाने की वजह उनका खो चुका बर्थ सर्टिफिकेट है।
तकरीबन 40 साल पहले ही मेक्सिको में घर बदलने के दौरान वो गुम हो गया। अभी भी उनके परिवारवाले कहते हैं कि कभी-कभी लियांड्रा अपने जमाने की कई बातें सुनाकर उन्हें एंटरटेन करती हैं।
वो बताती हैं कि उन्हें तीन बार प्यार हुआ। उन्हें सन् 1847 की एक चांदी की चम्मच याद है, एक गोल्ड ईयररिंग का सुंदर जोड़ा, एक अंगूठी और एक बटुआ।
आपको बता दें कि लियांड्रा अब सॉलिड फूड खा पाने में असमर्थ हैं। ऐसे ही अजब-गजब लोगों की किस्से-कहानियां पढ़ना चाहते हैं, तो क्लिक करें हमारा खास पेज।