अत्यधिक वजन यकीनन अपने आप में एक बड़ी मुसीबत है। लोग वजन घटाने और लाइट फील करने के लिए क्या-क्या नहीं करते। कोई एक्सरसाइज का सहारा लेता है तो कोई डायटिंग करता है।
डेली मेल के मुताबिक लंदन के सिडकप में रहने वाली 44 साल की मेलिसा फोरमैप दो बच्चों की मां हैं। वो अपने 152 किलो वजन से परेशान थी।
उन्हें 152 किलो होने की वजह से इतनी दिक्कतें थी कि उन्होंने वेट लॉस सर्जरी का सहारा लेने की सोची। उन्होंने गैस्ट्रिक रैप सर्जरी का सहारा लिया और 76 किलो तक का वजन फौरन ही कम किया।
फुस गुब्बारे सा बना बदन
मेलिसा को लगा था कि सर्जरी के बाद वो भी किसी स्लिम युवती की तरह बिल्कुल फिट दिखेंगी। पर उन्हें अपने सपनों के बिल्कुल उलट ही बॉडी मिली।
सर्जरी के बाद उनका फूला हुआ शरीर तो कहीं चला गया पर सारी चमड़ी लटक गई। अब वो पेट और पैर के हिस्से से इतनी बुरी तरह से लटकी की किसी फुस हो चुके गुब्बारे सी दिखने लगी।
उन्हें ऐसा लगने लगा जैसे उनके बदन का मजाक उड़ाया गया हो। वो खुद को देखने में भी बुरा महसूस करने लगी। वो अब यही सोचती कि क्या किसी को भी तरीके से इसे खत्म किया जा सकता है।
फिर से करवाई सर्जरी
बहुत जांच और पूछ-ताछ के बाद उन्हें पता चला कि कुछ खास तरीके की और सर्जरी करवाने के बाद इसे ठीक किया जा सकता है।
इसे कॉस्मेटिक सर्जरी कहते हैं। इसे तीन महीनों में दो स्टेज में किया जाएगा। ये दर्दभरा होता है। इसमें चमड़ी को सिल दिया जाता है। मेलिसा ने कहा कि ऐसी सर्जरी के बाद उन्हें दर्द तो खूब सहना पड़ा, पर उनका पेट और पैर पहले की तरह वापस हो गया।
पहले जैसी नॉर्मल बॉडी पाने की वजह से वो खुश हैं। वो एक ब्लॉग लिखती हैं और उसी की मदद से लोगों को अपनी परेशानियों से भरे सफर और फिर उसके ठीक हो जाने की बात को भी बताती हैं।