क्या कोई किसी पीड़ित व्यक्ति के आंखों की पुतलियां चाटकर उसके रोग को ठीक कर सकता है? इस मामले में आपका जो भी सोचना हो, लेकिन हम आपको मिलवाना चाहेंगे 77 साल की हैवा सेबिक से जो ये दावा करती है कि वो पुतलियां चाटकर लोगों की बीमारियां खत्म कर देती है।
डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक यूरोप के बोसनिया में रहने वाली इस महिला के पास दूर-दराज से लोग कई तरह की बीमारियों को ठीक करवाने के लिए आते रहते हैं।
उसका कहना है कि अक्सर लोग सूखी आंखें, एलर्जी, कंजेक्टिवाइटस और हाई आई प्रेशर की शिकायत लिए पहुंचते हैं।