फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैत को पकड़ने के चक्कर में रुकी 783 ट्रेनें, लगा 4 करोड़ का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले कि हम आपको ये किस्सा सुनाए, याद दिलाना चाहेंगे हॉलीवुड फिल्मों की जहां एक चोर, गुंडे या फिर हीरो को पकड़ने के लिए सिरे से पूरी पुलिस फोर्स लग जाती है और उसे भगाभगा कर पकड़ ही लेती है।
विज्ञापन


टेलीग्राफ में छपी खबर के मुताबिक एक डकैत को पकड़ने का ये किस्सा भी कुछ ऐसा ही है। कार्लटन आंद्रे एक डकैत है। 36 साल का आंद्रे उस दिन बड़ी प्लानिंग के साथ लंदन के चार्लटन में स्टोन लेक रीटेल पार्क में एक करी स्टोर पर डकैती डालने गया था।

वो अपने साथ एक एंगल ग्राइंडर नाम का कटर लाया था जिससे स्टोर का शटर आराम से खोला जा सके। उसने वहां एक लाख पचास हजार की डकैती भी डाली और वहां से फरार होने लगा।
विज्ञापन


पड़ी पुलिस की नजर

उसे डकैती डालते देख किसी ने देख लिया था। चोरी चुपके से उसकी खबर पुलिस को दे दी गई। पुलिस वहां फौरन ही पहुंची। ये सब इतनी रफ्तार में हुआ कि अभी आंद्रे ने डकैती डाली ही थी और तभी पुलिस उसे पकड़ने के लिए दौड़ी।

अपने पीछे पुलिस को देख आंद्रे पहले से चोरी की हुई एक चार लाख की मोटरसाइकिल चलाने के लिए भागा। पर, बाइक मौके के वक्त चली नहीं। पुलिस के डर से अब वो भागने लगा।

दौड़ते हुए वो चार्लटन के नजदीक एक रेलवे ट्रैक के पास जा पहुंचा। आप यकीन नहीं मानेंगे कि पुलिस उसे पकड़ने के लिए हेलीकॉप्टर चला रही थी। वो चुपके से चार्लटन के रेलवे ट्रैक के नजदीक स्थित एक छोटे से जंगल में चला गया और वहां एक पेड़ पर चढ़ गया।

विज्ञापन

डकैत के चक्कर में रोकनी पड़ी ट्रेनें

जंगल के ऊपर से हेलीकॉप्टर आंद्रे को लोकेट करने की कोशिश कर रहा था। उन्हें दिख नहीं रहा था कि वो जंगल में कहां छुपा है। वहीं से कई ट्रेनें भी होकर गुजरती हैं।

इसलिए पहले ही पुलिस आंद्रे के भाग जाने के डर से सभी ट्रेनों को उस ट्रैक पर गुजरने से रोक लिया था। आंद्रे 17 घंटों तक पेड़ पर ही छुपकर चढ़ा रहा। एक डकैत को पकड़ने के चक्कर में कुल 783 डीले हो गई और सरकार को चार करोड़ तक का चूना भी लगा।

लेकिन अंत में आंद्रे को पकड़ लिया गया। वो अभी गिरफ्तार है और उसे कोर्ट ने 18 महीनों की जेल सुनाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें