चीन में रहने वाली एक पत्नी को अपने पति के धोखेबाज होने का शक था। वो कहीं ना कहीं जानती थी कि उसके पति का चक्कर उसकी ही अपनी जुड़वा बहन के साथ चल रहा है।
मेट्रो के मुताबिक 29 साल की टिंग सु अपने पति का पीछा करते हुए एक शॉपिंग सेंटर के बाहर पहुंची। वो एक मोबाइल फोन ट्रैकर से अपने पति को अपनी ही जुड़वा बहन के साथ रंगे हाथों पकड़ना चाहती थी।
वो अपने पति के कार में गई और अचानक से उसे खोला तो पति और जुड़वा बहन को कार के अंदर नग्न अवस्था में पाया। इसे देखकर उसके होश उड़ गए।