फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में पति, बोनट पर बीवी, फिर जो हुआ वो देखिए जरूर

Thu, 18 May 2017 05:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
विज्ञापन
जरा सोचें क्या होगा अगर आपको पता चले कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है ? क्या आप अपने पार्टनर को माफ कर देंगे और यूंही जाने देंगे या फिर उसे वापस पाने के लिए कुछ करेंगे ? जाहिर है आप चुप तो नहीं बैठने वाले। खैर, कुछ ऐसा ही वाकया हम आपको बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये वाकया एक महिला से जुड़ा हुआ है जो अपने पति को किसी और महिला के साथ गाड़ी में जाते देख गुस्से से आग बबूला हो जाती है। ऐसी बातों पर गुस्सा आना तो जायज बात है लेकिन थोड़ी ही देर में ये महिला गाड़ी के बोनट पर चढ़ जाती है और अपने पति और उस महिला पर खूब चीखती-चिल्लाती है।

ये इस वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि कैसे वो अपने पति को उस महिला के चंगुल से बचाने और उसे जाने से रोकने के लिए हर संभव हथकंडा अपना रही है।
विज्ञापन

इस महिला को बोनट पर सवार होकर चीखते-चिल्लाते देख आस-पास भारी भीड़ जमा हो गई। अपनी पत्नी को इस तरह बोनट पर चढ़कर चिल्लाते देख कायदे से तो पति को गाड़ी रोक देनी चाहिए थी...बजाय रोकने के पति अपनी गाड़ी को और तेज चलाना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में भारी भीड़ देख उसने गाड़ी रोक दी।

बस यही उसे महंगा पड़ते-पड़ते बचा। जैसे ही गाड़ी रुकी, बोनट पर सवार महिला उतरी और उसने पति के साथ गाड़ी में मौजूद दूसरी महिला पर अटैक करने की कोशिश की, लेकिन पति ने अपनी गर्लफ्रेंड को बचा लिया।

ये वीडियो आप यहां देख सकते हैं:
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें