लोग अपनी खूबसूरती को मेंटेन रखने के लिए क्या क्या नुस्खे नहीं आजमाते। कई लोग सर्जरी और ट्रांसप्लांटेशन भी करवाते हैं। अपनी सुंदरता बरकरार रखने के लिए एक ब्रिटिश मॉडल 'हेले बॉलडविन' कुछ ऐसा करती है जिसे जानकर आपको हैरानी भी होती और आश्चर्य भी होगी।
हेले बॉलडविन'
किम कार्दशियन जो एक प्रसिद्ध मॉडल हैं, उनके बाद इस मॉडले ने भी अपनी खूबसूरती का राज खोला। 'हेले बॉलडविन' सुंदर दिखने के लिए अपने ही खून से बने क्रीम लगाती हैं। femalefirst.co.uk. की रिपोर्ट के अनुसार ब्लड से बनी क्रीम में उनके हाथों का ब्लड यूज होता है। जिसे एक खास तरह की मशीन से फिल्टर किया जाता है। उसके बाद उसे पेस्ट की तरह बनाया जाता है।
सुंदर दिखने के लिए कुछ भी कर सकती हूं
हेले पहली मॉडल नहीं हैं जिन्होंने स्किनकेयर के लिए ब्लड का यूज किया है। उससे पहले भी किम कार्दशियन और कई दूसरी मॉडल भी इस नुस्खे को आजमा चुकी हैं। हेले ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वो अपनी स्किन को लेकर पागल हैं, वो स्किन को सॉफ्ट और सुंदर दिखने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं।