फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर को गलत साबित करने चले थे मंत्री जी, खुद का उड़वा लिया मजाक

Sat, 16 Sep 2017 10:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
शिक्षिका का टेस्ट ले रहे थे मंत्री जी - फोटो : YouTube
विज्ञापन
उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। लेकिन हो सकता है जिस टॉपिक को लेकर उनके नाम का जिक्र किया जा रहा है, वह उन्हें रास न आए। मामला एक एक सवाल से जुड़ा है। दरअसल, मंत्री जी देहरादून स्थित महिला इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। वहां उन्होंने केमेस्ट्री पढ़ा रही शिक्षिका से सवाल किया कि 'माइनस' को 'माइनस' को जोड़ेंगे तो क्या नतीजा क्या होगा?
विज्ञापन


मंत्री जी का सवाल: 
(-)+(-)=?

इसका जवाब देते हुए शिक्षिका ने कहा कि 'माइनस' और 'माइनस' को जोड़ने पर नतीजा भी 'माइनस' ही होगा।

टीचर का जवाब: 
(-)+(-)= (-)
 

'मैथ्स जीनियस' मंत्री जी ने कही चौंकाने वाली बात

सवाल एक, जवाब दो-दो! - फोटो : YouTube
मंत्री जी ने फिर पूछा कि अगर यही सवाल गणित के लिए पूछा जाए तो? इसके जवाब में भी टीचर ने कहा कि मैथ्स में भी 'माइनस' और 'माइनस' को जोड़ने पर नतीजा भी 'माइनस' ही होगा। लेकिन शिक्षिका का यह जवाब मंत्री जी को ठीक नहीं लगा। उन्होंने उसे गलत ठहराते हुए कहा कि केमेस्ट्री में दो 'माइनस' को जोड़ेंगे तो नतीजा 'माइनस' ही होगा लेकिन मैथ्स में दो 'माइनस' को जोड़ेंगे तो नतीजा प्लस होगा।

मंत्री जी का मैथ्स का फॉर्मूला: 

(-)+(-)= (+)

मंत्री जी का केमेस्ट्री का फॉर्मूला: 

(-)+(-)= (-)
विज्ञापन

लोगों के पल्ले नहीं पड़ रहा यह नया फॉर्मूला

अब मंत्री जी की सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल - फोटो : YouTube
आखिर एक ही सवाल का जबाव विषय के हिसाब से कैसे बदल सकता है? अब मंत्री का यह परम ज्ञान लोगों के पल्ले नहीं पड़ रहा है। 

😂😂😂😂😂😂😂😂😂
That teacher must give punishment to "Equcational Minister" for wrong answer 😜😜😜😜😜— ❤PRIYA❤ (@rkblovejkrpriya) September 15, 2017


I think politicans should give a test them selves before standing in the election. Honestly this is the need of the hour for the Country.— Chaitanya 🇮🇳 (@1am_cha1tanya) September 16, 2017


The genius who created new theory in Maths.A @BJP4India leader & Edu min Arvind Pandey will be sent to NASA for research & make India proud🤣— Anjani Kapoor (@kapoor_anjani) September 15, 2017


New rule in Math (-) + (-) = + wah...wah😂😂😂 shame on this education minister...— 💫Sushree💫 (@Sushree_Metal) September 15, 2017

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें