फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 3 दिन बाद भी दूल्हा-दुल्हन नहीं जाते शौचालय!

विज्ञापन
विज्ञापन
हर देश में कई समुदाय होते हैं। इन समुदायों में जीने के अपने-अपने ढंग। बाकी लोगों को सुनने में काफी अजीब लग सकते हैं, पर उनके जीने का तरीका वही होता है। ये सालों से चला आ रहा है।
विज्ञापन


ऑडिटी सेंट्रल के मुताबिक इंडोनेशिया में एक ऐसा ही समुदाय है जिसका नाम है टीडॉन्ग। इस समुदाय की यूं तो कई बातें आपको हक्का-बक्का छोड़ देने के लिए काफी है। पर, उनमें से ये वाली तो बिल्कुल ही ऐसी है कि हमने भी सोचा कि क्यों ना आपसे शेयर की जाए?

वैसे आपको बताएं कि कई खास बातें हैं टीडॉन्ग समुदाय के शादी के रीति-रिवाजों में हैं। जैसे कि दूल्हे को दुल्हन देखने की आजादी तब तक नहीं होती जब तक वो उसके लिए गाना नहीं गाता।
विज्ञापन

ये भी हैं नियम

इस समुदाय में ऐसा भी है कि दुल्हन को मंगनी हो जाने के बाद घर से निकलने की इजाजत नहीं होती। एक अन्य रिवाज के मुताबिक अगर शादी में दूल्हा तय वक्त से लेट मंडप में पहुंचा तो उसे हर्जाना भरना पड़ता है। है ना काफी अजीबोगरीब?

पर ये सब तो इस नियम के सामने कुछ नहीं है जिसमें दूल्हा और दूल्हन को शादी के तीन दिन तक शौचायल जाने की इजाजत नहीं होती।

जी हां। इस दौरान वो शौचालय के इस्तेमाल के लिए बाहर जाते हैं। उन्हें घर के शौचालय को इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होती।

लेकिन हमें सुनने में ये भले ही अजीब लगे, उन लोगों के लिए ये रिवाज आम है। ऐसा करने के पीछे कुछ खास वजह है। हाल-फिलहाल टिडॉन्ग समुदाय के लोग मलेशिया के सनदाकन शहर में रहते हैं।

विज्ञापन

किस्मत के लिए अच्छा नहीं रीतियों को तोड़ना

ऐसा करने के पीछे टिडॉन्ग समुदाय के मानते हैं अपने विश्वास को। उनका मानना है कि शादी के तीन ‌दिनों तक अगर दूल्हा और दुल्हन घर के शौचालय का प्रयोग करेंगे तो इससे उनकी किस्मत को बुरी नजर लगेगी।

यही नहीं वो डरते हैं कि ऐसा करने से उनकी मौत भी हो सकती है। ये भी मानते हैं कि इसे नहीं मानने से शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी और कोई ना कोई अनहोनी की वजह से किसी ना किसी की मौत जरूर हो जाएगी।

तो हमेशा से इस नए जोड़े पर बड़े लोगों की नजर होती है। अच्छा चलते-चलते ये भी सुनते जाएं कि इधर नए जोड़े को शादी के तीन दिनों तक कम से कम खाना दिया जाता है। तीसरे दिन के खात्मे के साथ ही दोनों को नहाने दिया जाता है और आम जिंदगी में स्वागत किया जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें