फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस औरत ने खास मकसद से किया 110 लीटर ब्रेस्ट मिल्क दान

विज्ञापन
विज्ञापन
आपने ये खबर इससे पहले यकीनन नहीं पढ़ी होगी। ऐमी बोरमेन अमेरिका में रहने वाली एक ऐसी मां हैं जिन्होंने अपने ब्रेस्ट से निकलने वाले दूध को पहले छह महीनों तक स्टोर करने का क्रम जारी रखा। ये दूध कुल 110 लीटर था।
विज्ञापन


ऐमी ने इसे एक अस्पताल को दान दे दिया। डेली मेल के मुताबिक ऐमी अमेरिका के विस्कोनसिन में रहती हैं। वो दो बच्चों की मां हैं। उनका दूसरा बच्चा अभी एक साल का है और मां के दूध का पान करता है।

ऐमी पेशे से एक अस्पताल के नियो नेटल केयर यूनिट में काम करती हैं। वो कहती हैं कि नवजात बच्चों के इस डिपाटर्मेंट में काम करने की वजह से उनको पता है कि मां के दूध का महत्तव क्या होता है।
विज्ञापन


दूध लगातार भरती रही ऐमी

ऐमी का कहना है कि यूं तो उनका एक साल का बच्चा अभी स्तन पान करता है,पर दूध के अत्यिधक होने की वजह से वो कई बार बेकाम ही चला जाता था।

उन्हें तभी एहसास हुआ कि मां के दूध का बच्चों के विकास में अहम योगदान होता है। इसिलए उन्होंने इसे स्टोर करना बेहद समझदार फैसला समझा।

उनका कहना था कि उनके पास घर में ही डीप फ्रीजर का इंतजाम था। इस फ्रीजर में पूरी बैक अप सप्लाई भी थी। इसलिए उन्होंने खुद के ब्रेस्टमिल्क को स्टोर करना शुरऊ कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल वालों के लिए ये दान है महा-दान

छह महीनों तक ऐसा करते हुए ऐमी ने 110 लीटर दूध जमा कर लिया था। इस दूध को उन्होंने एस्पायास वाउसाउ नाम के अस्पताल में दान दे दिया।

इस दान को अस्पाल प्रशासन ने महा-दान बताया है। उनका कहना है कि जिस तरह से खून दान देने को महा-दान समझा जाता है, वैसे ही इस दूध का ऐसा दान भी महा-दान है।

उन्होंने बताया कि उन्हें पास मां के दूध की मांग आती रहती है। कई मां को इसकी जरूरत होती है। ऐसे में ये दान बड़ा है और वाकई आश्चयर्जनक भी। इस काम के लिए ऐमी के पति भी उनके साथ ही थे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें