बहुत कम लोगों ने हिजाब पहने किसी युवा लड़की को प्रोफेशनल बाडी बिल्डिंग करते देखा होगा। केरल की रहने वाली 23 साल की मजीजिया भानू रूढ़िवाद तोड़ने की मिसाल बन रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हो रही हैं।
विज्ञापन
2 of 4
hijab girl
डेंटिस्ट की पढ़ाई करने वाली मजीजिया भानू कई पॉवर लिफ्टिंग खिताब जीत चुकी हैं। 25 फरवरी को उन्होंने मिस्टर केरल प्रतियोगिता में बेस्ट वुमन फिटनेस फिजिक का खिताब जीता तो खुद उन्हें यकीन नहीं हुआ।
विज्ञापन
3 of 4
hijab girl
मजीजिया बताती हैं, उन्होंने बाडी बिल्डिंग एकाएक शुरू की। उनके मंगेतर ने उन्हें प्रेरित किया। वह शुरू में हिचकीं। उन्हें लगा इसके लिए उन्हें अंग प्रदर्शन करना पड़ेगा। तब उनके मंगेतर ने उन्हें तस्वीरों में दिखाया कि कैसे मिस्र जैसे देशों में महिलाएं हिजाब पहनकर बाडी बिल्डिंग करती हैं।
2016 के अंतिम महीनों में उन्होंने बाडी बिल्डिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू की। अब तक वह तीन बार स्ट्रांगेस्ट वुमन ऑफ केरल का खिताब जीत चुकी हैं। उनके ट्रेनर शामाज ने कहा, मजीजिया लड़कों से बेहतर ट्रेनिंग लेती हैं। वह बहुत मेहनत करती हैं। उन्होंने यहां तक पहुंचने में बहुत मुश्किलें झेली हैं।