आज हम आपको दुनिया की सबसे विचित्र जोड़ियों के बारे में बताएंगे। इन्हें देखकर आपको एक बार के लिए यह लग सकता है कि इनका मेल बिल्कुल भी संभव नहीं हैं लेकिन वास्तव में ये या तो रिलेशनशिप में हैं या ये पति-पत्नी हैं। इन जोड़ो की अपनी ही खास बात है जिनके कारण ये सुर्खियों में बने रहते हैं। इनमें से कोई छोटा है तो कोई लंबा, कोई पतला है तो कोई मोटा, कोई गोरा है तो कोई काला।
ये दिखने में भले ही एक-दूसरे के विपरीत नजर आते हैं लेकिन इनके विचार आपस में काफी मिलते-जुलते हैं। शायद इसीलिए भगवान ने इनकी जोड़िया बनाई।
विज्ञापन
2 of 8
demo
1. अमेरिका के रहने वाले 38 साल के स्टीव सिंपसन एक थेरेपिस्ट और मोटीवेशनल वक्ता हैं। स्टीव एक बीमारी के शिकार हैं। इस कारण इनकी हाइट महज 2 फीट 4 इंच ही रह गई। अगर बात करें इनकी पत्नी की तो बता दें कि एरिजोना की रहने वाली 39 वर्षीय मिंग बेहद ही खूबसूरत हैं। इनकी हाइट 4 फीट 11 इंच है।
विज्ञापन
3 of 8
demo
2. अपने ऑड रिलेशन के चक्कर में फ्लोरिडा का 'काइल जोंस' नामक यह शख्स 'टॉयबॉय' के नाम से मशहूर हो गया है। काइल की उम्र महज 31 साल है जबकि उन्होंने अपनी उम्र से तीन गुना बढ़ी उम्र की महिला से शादी की है जो दुनिया की नजर में बेहद चौंकाने वाली बात है। हालांकि काइल की नजर में उनका यह रिश्ता प्यार पर बरकरार है। काइल ने मारजॉरी मैक कॉल (91) से शादी की है। फिलहाल दोनों का रिश्ता बेहद अच्छा चल रहा है।
4 of 8
demo
3. इटली के 65 साल के बिजनेसमैन क्लाडियो ने अपने से आधी उम्र की महिला एलिसा से शादी की। दोनों का रिलेशनशिप बहुत मजबूत बताया जाता है। वैसे इस कपल को देखकर लगता है आज के जमाने में उम्र मायने नहीं रखती।
विज्ञापन
5 of 8
demo
4. राजस्थान के करौली जिले के कुड़गांव में 83 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने से आधी उम्र से भी छोटी महिला से शादी रचाई है। इस बुजुर्ग ने 30 वर्ष की महिला से शादी कर सबको चौंका दिया है। इस शादी के पीछे की जो वजह बताई जा रही है वह और भी चौंकाने वाली है। शादी करने वाले बुजुर्ग की चाह है की उसके एक लड़का हो और अपनी संपत्ति के लिए उसे वारिस मिल जाए। इस वजह से उसने 30 वर्षीय लड़की से शादी रचाई है।
विज्ञापन
6 of 8
demo
5. दुनिया के सबसे लंबे आदमी सुल्तान कोसन को अपनी बेटर हाफ तलाशने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वह बेहद निराश हो चुके थे। दरअसल सुल्तान का कद 8 फीट तीन इंच लंबा है जो इस आड़े आ रहा था। लेकिन उनकी ये तलाश खत्म हो गई। उन्हें पत्नी के रूप में 'मर्व डिबो' का साथ मिला जो उनकी हाइट से लगभग तीन फीट छोटी है। दोनों की उम्र में भी कम से कम 10 साल का अंतर है। इन दोनों की जोड़ी को लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मानते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
demo
6. आपको यकीन नहीं होगा एक 9 साल के बालक सान्नेले मासिलेले ने 62 साल की हेलेन शबांगु नामक महिला से शादी की। यह शादी कई दिनों तक सोशल मीडिया पर छाई रही। ताज्जुब की बात ये है कि हेलेन के अपने पहले पति से पांच बच्चे हैं, जिनकी उम्र 28 से 38 वर्ष के बीच है। इन दोनों की शादी की अनूठी कहानी है। लड़के ने ये दावा किया कि उसके मृत पूर्वजों ने सपने में आकर उसे हेलेन से शादी के लिए कहा था।
7. जोएलिसन फर्नांडिस दा सिल्वा और एवेम मेडीरियोस की जोड़ी भी अनोखी है। इन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। दरअसल, जोएलिसन की लंबाई 7 फुट 8 इंच है जबकि उनकी पत्नी मेडीरियोस 5 फीट की है।
जोएलिसन को अपने लंबे कद के चलते पार्टनर नहीं मिल रहा था। उन्होंने लंबे वक्त तक पार्टनर की तलाश की मगर हर बार उन्हें शर्मिंदा होना पड़ा। बाद में उन्हें मेडीरियोस का साथ मिला। अब ये दोनों साथ-साथ खुशी से जीवन जी रहे हैं। ब्राजील का यह कपल काफी फेमस है।