वैसे तो नींद हमारे लिए जरूरी है, लेकिन तब क्या हो जब यह आपके लिए मुसीबत बनने लगे। ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया एक बार में करीब 10 दिन तक सोई रहती हैं और इस पर उसका नियंत्रण भी नहीं है।
इस 10 दिन की ‘बेहोशी’की वजह से न सिर्फ उसे स्कूल छोड़ना पड़ा, बल्कि वह परिजनों के साथ कई अहम पल साझा भी नहीं कर पातीं।
दरअसल एडिलेड की रहने वाली 19 वर्षीय जॉर्जिया नींद की एक दुर्लभ बीमारी ‘क्लेन-लेविन सिंड्रोम (केएलएस)’ से पीड़ित है।
लाखों में एक को होने वाली इस बीमारी में मरीज को कभी भी नींद का दौरा पड़ सकता है। जिसके बाद वह एक दिन में करीब 14 से 18 घंटे सोता है और करीब 10 दिनों तक वह हमेशा नींद में ही रहता है और वह पूरी तरह से जाग नहीं पाता। इसका न कोई इलाज है और न ही पूरी जानकारी।