लोगों के एक से बढ़कर एक ऐसे शौक होते हैं जिन्हें कोई सुने तो बस दंग ही रह जाए। एक ऐसा ही केस ये भी है।
केटजन होब्स बचपन से ही टाइगरों को देखकर बड़ा आकर्षित होती थीं। उन्हें हमेशा ऐसा रही लगता था कि वो भी टाइगर ही बन कर पैदा होती तो कितना बढ़िया होता।
हफपोस्ट पर छपी खबर के मुताबिक टेक्सस में रहने वाली केटजन ने 18 साल की उम्र में इस बात का फैसला लिया कि वो खुदको एक टाइगर की तरह ढ़ाल लेंगी। उन्होंने अपने पूरे बदन को टाइगर के स्ट्रिप में कवर लेना शुरू कर दिया।