फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पर्म डोनेट करना है इस शख्स का शौक, अब तक 85 बच्चों का पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
आपने विकी डोनर मूवी तो देखी ही होगी। स्पर्म डोनेशन जैसी चीज ज्यादातर मर्द रूपयों के लिए ही करते हैं। लेकिन क्या कभी ऐसे व्यक्ति से मिले हैं जो स्पर्म डोनेशन का काम शौक से करता है?
विज्ञापन


हम मजाक नहीं कर रहे। नेशनल जियोग्राफिक डॉटकॉम की मानें तो नीदरलैंड्स के रहने वाले एड हुबन को स्पर्म डोनेट करने का अजीबोगरीब पैशन है।

उनकी मानें तो शुरूआती दिनों में वो अपने स्पर्म डोनेट कर 25 बच्चों के पिता बने। फिर, उन्होंने नीदरलैंड्स के सरकारी अस्पताल में ही कई और डोनेशन भी किए।

Trending Videos

रखते हैं डाटाबेस

एड को जहां स्पर्म डोनेट कर कई बच्चों का पिता बनने की भावना खासी पसंद है, वहीं दूसरी तरफ वो किन माताओं को अपने स्पर्म डोनेट कर रहें हैं, इसका ट्रैक रिकॉर्ड रखते हैं।

उनके पास बाकायदा एक पूरा डाटाबेस बना हुआ है जिसमें उन सभी बच्‍चों की पूरी जानकारी है जो उनके स्पर्म से हुए हैं। बच्चे क्या कर रहें हैं और अपने माता-पिता के साथ कहां हैं, इस बात पर भी एड नजर बनाए रहते हैं।

अब तक एड 85 बच्चों के पिता हैं। जी हां, उन्हें यही भावना बहुत सुकून देती है कि वो कई सूनी जिंदगियों में खुशी ला चुकें हैं। ज्यादातर स्पर्म डोनेशन जैसी बात लोग गुप्त ही रखते हैं, लेकिन एड को इससे कोई हिचक नहीं होती।
विज्ञापन

घूमते हैं बच्चों के साथ

एड कहते हैं कि उन्हें स्पर्म डोनेट करते हुए इतने साल बीत चुकें हैं कि कई बच्चे थोड़े बड़े भी हो गए हैं। ऐसा नहीं हैं कि वो स्पर्म डोनेट करने के बाद बस डाटाबेस बनाकर अपने पास सबकी खबर रखते हैं।

बल्कि एड इन बढ़ते हुए बच्चों से मिलने भी जाते हैं और पिकनिक पर घूमने भी। डोनेशन लिए हुए लोगों का कहना है कि एड नेचर से भी काफी फ्रेंडली हैं और इसलिए वो जब भी बच्चों से वो मिलने को कहते हैं तो ऐसा करने में कोई हिचक नहीं होती है।

डाटाबेस के साथ ही आपको बता दें कि एड इन बच्चों की तस्वीरें भी रखते हैं। उन्हीं को देखकर खुश होते हैं और आगे भी ये काम जारी रखने का ही सोचते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें