आपने ऐसे कई लोगों को देखा होगा जिनकी किसी बीमारी या फिर पोलियो के वजह से एक पैर पतला और दूसरा मोटा होता है।
लेकिन क्या कभी आपने ऐसे शख्स को देखा है जिसके प्राकृतिक तौर पर दो एकदम ही अलग वजन और आकार के हाथ हों?
मिरर में छपी खबर के अनुसार जर्मनी के मैथिऐस शिल्ट का एक हाथ तो बिल्कुल नार्मल है लेकिन दूसरा हाथ 46 सेंटीमीटर का है। उनके दूसरे हाथ किसी पहलवान जितने मोटे हैं और देखने में उतने ही भयानक भी।
तो उठाया फायदा
अगर किसी के शरीर में कोई विक्षिप्ता होती है तो ऐसे लोग ज्यादातर निराश हो जाते हैं और जिंदगी के सामने अपने घुटने टेक देते हैं।
लेकिन मैथिऐस के साथ ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। उनके इतने मोटे हाथ होने पर बुरा मानकर बैठाने की जगह उसने अपने हाथों के बेहतर इस्तेमाल से एक बढ़िया पेशा चुना।
मैथिऐस ने आर्म रेस्टिलंग को चुना और कई मुकाबलों में हिस्सा लेना शुरू किया। हैरानी की बात ये है कि मैथिऐस अपने एक ही हाथ के दमदार वार से रिंग के अंदर आए पहलवानों की बजा देते हैं।
खुश हैं वो
मैथिऐस अपनी ऐसी जिंदगी से बहुत खुश हैं। वो कहे हैं कि उन्हें आर्म रेस्टिंलग खूब पसंद है और वो अब तक आठ जर्मन और 14 इंटरनेशनल अवार्ड जीत चुके हैं।
मैथिऐस ने अपनी जिंदगी में आर्म रेस्टिंलग रोबोट को भी पटखनी दी है। इन्होंने रेस्लिंग तभी शुरू कर दी थी जब वो महज 16 साल के थे।
इस आदमी ने लड़कियों के कपड़ों से लेकर अन्तर्वस्त्र, किसी को नहीं छोड़ा!