सोचिए जरा आप किसी प्रदर्शनी में घूम रहें हों, वहां की कला के नमूनों को देख रहें हों और वहीं कहीं से कोई निर्वस्त्र शख्स टहलता हुआ आ जाए?
बेहद अजीबोगरीब सा ये नजारा सच हुआ जर्मनी के म्यूनस्टर नाम के शहर में लगी एक प्रदर्शनी में जहां एक महिला न्यूड ही आई और वहां के आर्ट को देखने लगी।
मिरर के मुताबिक 32 साल की मिलो मॉयर नाम की ये महिला ने न्यूड थीम की इस प्रदर्शनी में न्यूड ही आकर सबको हक्का-बक्का छोड़ दिया।
आर्ट को आर्ट के अंदाज में अपनाना जरूरी
मिलो का कहना है कि बच्चों और बड़ों के बीच प्रदर्शनी में उन्हें ऐसा करना बिल्कुल भी अलग सा नहीं लगा। उन्होंने बताया कि उनके हाथ एक बच्चा भी था।
इस नेकड थीम की प्रदर्शनी में फ्रांसिस बेकन, लूसियन फ्रयूड और डेविड हॉकनी जैसी नामी ब्रिटिश आर्टिस्टों की प्रर्दशनी को इसी तरीके से घूमना और समझना उन्हें ठीक लगा।
कहा कि न्यूड आर्ट और न्यूड व्यक्ति का असलियत में आमने-सामने आना उन्हें सबसे सही लगा। ये कला को समझने का सही तरीका है।
आई कई प्रतिक्रियाएं
जैसे ही मिलो की इस हरकत के बारे में सबको पता चला, कई आर्ट एक्सपर्ट और आम लोगों की राय सामने आने लगी। किसी ने कहा कि ये प्रदर्शनी आम प्रदर्शनियों से अलग थी।
तो किसी ने इसे एकदम से नकारा और इस हरकत को सिरे से गलत करार दिया। तो किसी ने कहा कि वो महिला लोगों का ध्यान प्रदर्शनी से हटाकर उसपर लाना चाहती थी।
बता दें कि मिलो ने पहले भी कई बार दंग छोड़ देने वाले काम कर रखें हैं। हर साल को किसी ना किसी कंट्रोवर्सी में अपने हैरतअंगेज कामों के लिए फंस ही जाती हैं।