फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट में महिला ने दिखाई हैवानियत, वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Fri, 16 Nov 2018 04:23 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर मुंबई के महाराष्ट्र नगर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सीसीटीवी में कैद हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि लिफ्ट में एक महिला चार साल की बच्ची को बेरहमी से मारने-पीटने लगती है।बच्ची के परिजनों का आरोप है कि महिला ने जादू-टोना करते हुए बच्ची को पीटा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : social media

मुंबई के सबर्बन ट्रॉमबे की एक बिल्डिंग की लिफ्ट में एक महिला ने चार साल की बच्ची की बेरहमी से पिटाई की है। सोशल मीडिया पर और वेबसाइट्स पर सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला बच्ची को पहले लिफ्ट के अंदर लेकर आती है, फिर गेट बंद कर मासूम को बेरहमी से पीटती है।मारपीट के दौरान ही महिला को याद आता है कि लिफ्ट में सीसीटीवी लगा हुआ है तो उसके बाद महिला ने पता नहीं क्या किया कि सीसीटीवी फुटेज भी कुछ सेकेंड के लिए ब्लैक हो जाता है।

विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : irishtimes.com

साथ ही महिला अजीब हरकत भी करती दिख रही है जैसे कोई जादू टोना कर रही हो। महिला ने बच्ची को कभी हाथ तो कभी पैर से मारा। मासूम के नीचे गिरने के बाद महिला उसके शरीर पर बैठ जाती है और कुछ बड़बड़ाने लगती है। बच्ची की चीख सुनकर परिजन लिफ्ट का दरवाजा पीटने लगते हैं, काफी देर कोशिश के बाद बच्ची को बचाया जा सका। लोगों ने किसी तरह उस महिला को जबरन लिफ्ट से बाहर निकाला।

विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : concept photo
पुलिस के मुताबिक, जो महिला बच्ची को पीट रही है उसका नाम रिजवाना बेगम है। हालांकि पुलिस ने बच्ची को मारने और किडनेपिंग करने की कोशिश के तहत आईपीसी की धारा 394 के तहत रिजवाना बेगम को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो मिनट के वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बच्ची को बुरी तरह पीट रही है और बच्ची जोर-जोर से दर्द के मारे रो रही है। बताया यह भी जा रहा है कि रिजवाना ने बच्ची के इयरिंग चोरी कर ली थी, जो पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने छुड़ा लिए हैं। पुलिस ने जब महिला से ऐसा करने के बारे में पूछा तो महिला बार-बार अपना बयान बदल रही है। पुलिस ने बताया कि बच्ची के शरीर पर कुछ ऐसी चीजें मिली हैं जिससे ये लग रहा है कि महिला बच्ची पर कुछ तंत्र-मंत्र कर रही थी।
 
देखिए वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें