फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के साथ रेप करने वाले हैवान को पिता ने दी भयानक सजा, काटा...

Fri, 16 Nov 2018 01:56 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
south africa rape - फोटो : social media
रेप के आरोपी को इस बार ऐसी सजा मिली है कि आप भी पढ़कर हैरान हो जाएंगे। आपने अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा कि रेप करने वालों का प्राइवेट पार्ट ही काट देना चाहिए। यहां एक शख्स ने हकीकत में ही बदला लेने के लिए रेप के आरोपी को ऐसी ही सजा दे डाली है। 
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
दक्षिण अफ्रीका में एक शख्स अपनी नौ साल की मासूम से रेप की खबर सुनकर खुद को रोक नहीं पाया और उसने आरोपी का प्राइवेट पार्ट काट डाला। 66 साल के इस आरोपी का प्राइवेट पार्ट कटने के बाद इलाज के दौरान ही मौत भी हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी धर्मगुरु था। यहां एक शख्स को उसकी पत्नी ने बताया कि उनकी 9 साल की बच्ची का धर्म उपदेशक मास मलगास ने रेप किया है। घटना से जुड़े गवाह और पुलिसकर्मी का कहना है कि इस कपल ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पहले आरोपी को ढूंढा और फिर बदला लेने के इरादे से उसके घर पर घुस आए। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले तो आरोपी धर्मगुरु को पीटा और फिर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इतना ही नहीं, गंभीर रूप से घायल इस शख्स को ये लोग फिर पुलिस स्टेशन भी ले गए ताकि उसे गिरफ्तार कराया जा सके। पुलिस ने आरोपी को तुरंत चिकित्सा सहायता दिलाने की कोशिश की लेकिन आरोपी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

4 of 6
child rape
जबकि पुलिसकर्मी के मुताबिक, घटना में यह अभी तक साबित नहीं हो सका कि क्या सच में धर्म उपदेशक ने बच्ची से रेप की कोशिश की थी या नहीं। पुलिस ने प्राइवेट पार्ट काटने वाले शख्स को अपनी हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
rape
सोशल मीडिया पर घटना के वायरल होने पर इस बात को लेकर बहस तेज हो गई है कि आखिर धर्मगुरु ऐसी हरकतें क्यों कर रहे हैं। पूरी दुनिया में धर्मगुरुओं के इस तरह के कृत्य को लेकर एक बार फिर से  बहस छिड़ गई है। कुछ लोग जहां प्राइवेट पार्ट काटने वाले शख्स की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इसकी निंदा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rape
धर्मगुरुओं द्वारा बच्चियों के साथ रेप का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं भारत सहित दुनिया के कई अलग-अलग देशों में हो चुकी हैं। अमेरिका, नाइजीरिया में भी धर्म शिक्षकों ने कुछ इसी तरह की घटनाओं की अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें